Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: राज अस्पताल में नेशनल कार्डियक लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

Ranchi: झारखंड में पहली बार राज अस्पताल, रांची में सोसाइटी ऑफ़ इमरजेंसी मेडिसिन ऑफ़ इंडिया (SEMI) के संयुक्त तत्वावधान में नेशनल कार्डियक लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण शिविर (NCLS) का आयोजन किया गया. इस शिविर में 40 से ज्यादा उम्मीदवारों ने भाग लिया. जिसमें प्रशिक्षुओं को बेसिक लाइफ सपोर्ट तथा एडवांस कार्डियक लाइफ सपोर्ट के बारे में प्रशिक्षण दिया गया. सेमि की तरफ से प्रशिक्षक डॉ शाइक मंजूर इलाही, प्रशिक्षक मणिक वसागम तथा राज अस्पातल के आपातकालीन विभाग के प्रमुख चिकित्सक डॉ श्याम प्रसाद शामिल थे. दो दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षुओं को संपूर्ण प्रशिक्षण के बाद उनकी परीक्षा भी ली गयी. जिसमे उत्तीर्ण हुए परीक्षार्थियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मनित किया गया. राज अस्पताल के प्रमुख कार्यकारी अधिकारी साहिल गंभीर ने कहा कि अस्पताल में मरीजों की देखभाल एवं इलाज की गुणवत्ता को बनाये रखने एवं उसे और भी बेहतर बनाने के लिए हम ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रखेंगे.

NCLS का प्रशिक्षण हृदय रोगियों की जान बचाने में एक वरदान की तरह हैः डॉ श्याम प्रसाद

डॉ श्याम प्रसाद ने कहा कि NCLS का प्रशिक्षण हृदय रोगियों की जान बचाने में एक वरदान की तरह है. समाज में जागरूकता बनाये रखने के लिए एवं लोगों को प्रशिक्षित करने के लिए हम ये मुहीम जारी रखेंगे. राज अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को चिकित्सा आपात स्थितियों में प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया देने के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान से लैस करने के लिए डिज़ाइन किया गया है. यह कार्यक्रम कार्डियक अरेस्ट से जीवन बचाने की नींव प्रदान करता है. स्वयंसेवकों को प्री-हॉस्पिटल और इन-फैसिलिटी वातावरण दोनों में चिकित्सीय आपात स्थिति के लिए उन्नत जीवन समर्थन कौशल के साथ उच्च गुणवत्ता वाले सीपीआर और टीम की गतिशीलता की कौशल के साथ प्रशिक्षित किया जाता है. कहा कि राज अस्पताल रांची अपनी विशेषज्ञता के साथ जितना संभव हो उतने लोगों की जान बचाने के लिए स्थानीय समुदाय और राष्ट्र का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है. इसे भी पढ़ें -सीएम">https://lagatar.in/congress-state-in-charge-mir-met-cm-hemant-discussed-the-political-situation/">सीएम

हेमंत से मिले कांग्रेस प्रदेश प्रभारी मीर, राजनीतिक हालत पर की चर्चा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही