Search

 
 
 

सफलता के लिए संकल्प, निष्ठा एवं समर्पण की जरूरत : डॉ. एनडी वर्मा

 
Hazaribagh : सफलता के लिए संकल्प, निष्ठा एवं समर्पण की जरूरत होती है. रिवीजन एंड प्रैक्टिस सफलता का मूल मंत्र है. धनात्मक मनोवृति से ही ऊंचाई हासिल की जा सकती है. यह बात स्थानीय टाउन हॉल में फिजिक्स वाला के ``आभार`` कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि फिजिक्स वाला विद्यापीठ सेंटर रांची के एसोसिएट डायरेक्टर सह सेंटर हेड डॉ. एनडी वर्मा ने कही. उन्होंने कहा कि हमारे संस्थान का उद्देश्य झारखंड के प्रत्येक घर में टेक्नोक्रेट बनाने का सपना साकार करना है. शिक्षा के क्षेत्र में फिजिक्स वाला विगत नौ वर्षों से देश के कई राज्यों में छात्र-छात्राओं को एक नई दिशा एवं पहचान के साथ मुकाम तक पहुंचाने का कार्य किया है. इसकी शुरुआत अलख पांडेय ने की थी. इसके लगभग दस करोड़ यूट्यूब सब्सक्राइबर्स हैं. खचाखच भरे टाउन हॉल में अपने संबोधन में छात्र- छात्राओं को सेंटर हेड ने करियर का मार्गदर्शन किया. उन्होंने कहा कि वह झारखंड को टेक्नोक्रेट के रूप में बदलने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्हें झारखंड के प्रत्येक घर में एक बच्चे को टेक्नोक्रेट बनाने का सपना साकार करना है. यह तभी संभव होगा, जब बच्चों में कुछ बनने की चाहत होगी. शिक्षक ही बच्चों को सांचे में ढालकर उनके सपनों को साकार कर सकता है. उन्हें मंजिल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी उनकी होगी. इसे भी पढ़ें : 

संस्थान में विद्यार्थियों के लिए कई सुविधाएं मौजूद

डॉ. एनडी वर्मा ने कहा कि फिजिक्स वाला सबसे सस्ती ऑफलाइन शिक्षा देने वाली संस्था है. उनके संस्थान में डबल सुविधा स्मार्ट क्लास के साथ शुद्ध ऑफलाइन शिक्षण और अनुभवी फैकेल्टी की सुविधा है. इसके साथ ही बच्चों को उनके मापदंड के आकलन के लिए निःशुल्क ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज ली जाती है. इसके अलावा संस्थान में किसी कारणवश किसी छात्र के अनुपस्थित होने पर रिकॉर्डेड लेक्चर भी उपलब्ध कराई जाती है. संस्थान सामग्री विशेष रूप से जेईई एवं नेट के लिए क्यूरेटेड है. ``आभार`` कार्यक्रम का संचालन सीनियर केमेस्ट्री फैकल्टी गरिमा वर्मा ने किया. कार्यक्रम चीफ बिजनेस कोलैबोरेटिंग ऑफिसर सह ईस्ट जोन हेड देवव्रत दास की देखरेख में संपन्न हुआ. इस अवसर पर फैकल्टी मेंबर आनंद कुमार, रौशनी सुमन, अभिरुप चौधरी, डॉ. पीके सिंह, अभिषेक कुमार, अमित शर्मा आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : 50">https://lagatar.in/kangaroos-finished-the-50-over-match-in-just-11-overs-after-the-bowlers-the-batsmen-wreaked-havoc/">50

ओवर के मैच को कंगारुओं ने 11 ओवर में ही किया खत्म, गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों ने ढाया कहर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही