Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विभावि में करियर काउंसलिंग, विद्यार्थियों को UPSC में कामयाबी के दिये गए टिप्स

चाणक्या आईएएस एकेडमी के ब्रांच मैनेजर ने बताए प्रश्नों के पैटर्न और उत्तर लिखने के तरीके Hazaribagh : विनोबाभावे विश्वविद्यालय राजनीति विज्ञान स्नातकोत्तर विभाग में सोमवार को चाणक्या आईएएस एकेडमी के सहयोग से विद्यार्थियों की करियर काउंसलिंग की गई. चाणक्या के ब्रांच मैनेजर अवधेश कुमार ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी करने पर कामयाबी मिलेगी. इस दौरान दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं से दूर रहें. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तैयारी के साथ राज्य लोक सेवा आयोग की तैयारी स्वयं हो जाती है. इसके लिए अलग से तैयारी करने की जरूरत नहीं है. उन्होंने प्रश्नों के पैटर्न और उत्तर लिखने के तरीके से बताए. साथ ही साक्षात्कार में तौर-तरीके के भी टिप्स दिए. उन्होंने कहा कि यूपीएससी की मुख्य परीक्षा पर ध्यान केंद्रीत कर तैयारी करें. इससे पहले विषय प्रवेश कराते हुए काउंसिलिंग की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. सुकल्याण मोइत्रा ने की. धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रायबहादुर सिंह ने दिया. मौके पर चाणक्या आईएएस एकेडमी की पूजा कुमारी और अभिषेक कुमार भी मौजूद थे. (हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">(हजारीबाग

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही