Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेधावी छात्रों के लिए अगस्त में कैरियर काउंसलिंग कराई जाएगी- बंधु तिर्की

Advertisement
Advertisement
Ranchi : पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि मेधावी बच्चों के लिए अगस्त में कैरियर काउंसलिंग कराई जाएगी, ताकि उनका भविष्य तराशा जा सके. वे बुधवार को पिस्का मोड़ स्थित हेसल जतराटाड़ में केंद्रीय सरना संघर्ष समिति द्वारा आयोजिक मेधावी छात्रों के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि भविष्य बनाने के लिए दिन- रात पढ़ना होगा. इस अवसर पर जैक द्वारा आयोजित मैट्रिक और इंटर परीक्षा में बेहतर अंक लाने वाले 200 आदिवासी छात्र-छात्राओं को मोमेंटम, सर्टिफिकेट और मेडल देकर सम्मानित किया गया.

पढ़ाई -लिखाई को अपना हथियार बनाना होगा- शिवा 

केंद्रीय सरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष शिवा कच्छप ने कहा कि पढ़ाई -लिखाई को अपना हथियार बनाना होगा. शिक्षा को कोई लूट नहीं सकता है. मांडर ओपी के थाना प्रभारी शिवनाराण तिवारी ने कहा कि लोगों के बीच प्रतिभाओं को सम्मानित करने से बच्चे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होते हैं. मौके पर अनिता उरांव, सती तिर्की, नूरी तिर्की, शोभा तिर्की, विरदी कुजूर, सुनीता कुजूर, शोभा तिर्की, सीटीओ उरांव, पार्वती लकड़ा, अन्नु मुंडा, रीता खलखो, नीलम उरांव, बसंती कुजूर, कुईली उरांव, कुलदीप उरांव, गुड्डू उरांव, पर्वती टोप्पो, पिंकी कुजूर, महादेव समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-tpcs-zonal-commander-rohit-ganjhu-arrested/">रांचीः

टीपीसी का जोनल कमांडर रोहित गंझू गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही