Search

डीपीएस बोकारो में करियर मेला, नामी संस्थानों के प्रतिनिधियों ने बच्चों का किया मार्गदर्शन

Bokaro : डीपीएस बोकारो में गुरुवार को करियर मेला का आयोजन किया गया. 12वीं कक्षा के बाद विद्यार्थियों को उच्चतर शिक्षा व करियर के विभिन्न आयामों की जानकारी देने के उद्देश्य से आयोजित इस मेले में देश के प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. बेंगलुरु, पुणे, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, रायपुर, महाराष्ट्र व अन्य जगहों से आए प्रतिनिधियों ने अपने संस्थान में उपलब्ध पाठ्यक्रमों व उनसे संबंधित अवसरों के बारे में विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी दी. स्वागत भाषण विद्यालय की हेड गर्ल ऋद्धिमा कौशल ने दिया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार ने व विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से किया. आई एजुकेशनलाइज संगठन के सहयोग से आयोजित इस शैक्षणिक मेले में छात्र-छात्राओं को 12वीं के बाद मेडिकल, इंजीनियरिंग, सिविल सेवा, प्रबंधन, पत्रकारिता, जनसंचार, विधि, डिजाइनिंग, सूचना-तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस,  मल्टीमीडिया जैसे करियर के अवसरों की अद्यतन जानकारी दी गई. उन्हें कौशल विकास के पहलुओं से भी अवगत कराया गया. करियर मेले में स्कूल के 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया. धन्यवाद ज्ञापन हेड बॉय कन्हैया भारद्वाज ने किया. यह भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-bit-mesra-professors-wife-commits-suicide/">रांची:

बीआईटी मेसरा के प्रोफेसर की पत्नी ने की आत्महत्या
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp