Search

डीपीएस बोकारो में करियर मेला, उच्चतर शिक्षा की विविधता से अवगत हुए विद्यार्थी

Bokaro : 12वीं कक्षा के बाद विद्यार्थियों को उच्चतर शिक्षा और करियर के विभिन्न आयामों की जानकारी देने के उद्देश्य से दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), बोकारो में मंगलवार को करियर गाइडेंस मेला का आयोजन हुआ. इस मेले में देश के नामचीन विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. उन्होंने अपने यहां उपलब्ध पाठ्यक्रमों तथा उनसे संबंधित अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी. मेले का उद्घाटन मुंबई से आए अंतरराष्ट्रीय स्तर के करियर परामर्शदाता व काउंसिलर शंकर मुरलीधरन, एडुकेटर्स इंडिया के निदेशक सुनील प्रजापति व विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार ने संयुक्त रूप से किया. मुरलीधरन ने विद्यार्थियों को बदलते समय और परिदृश्य के अनुसार करियर चुनने की प्रेरणा दी. 11वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लाभ, इसकी सीमाओं तथा चुनौतियों की जानकारी देते हुए इसके सदुपयोग पर बल दिया. कहा कि 12वीं के बाद करियर चयन को लेकर उलझन में पड़ने की बजाय अपनी रुचि के अनुसार लक्ष्य निर्धारित करने की सीख दी. कहा कि अपने लक्ष्य के प्रति धैर्यपूर्वक निरंतरता बनाए रखें. शैक्षणिक मेले में एक ही छत के नीचे छात्र-छात्राओं को 12वीं के बाद मेडिकल, इंजीनियरिंग और सिविल सेवाओं के अलावा प्रबंधन, वित्त-वाणिज्य, खेल, संगीत, पत्रकारिता व जनसंचार, विधि, डिजाइनिंग, सूचना तकनीक, एआई और मल्टीमीडिया क्षेत्र सहित करियर के विभिन्न अवसरों की अद्यतन जानकारी दी गई. मेले में झारखंड सहित चेन्नई, पुणे, अहमदाबाद, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, बेंगलुरू आदि जगहों से आए लगभग 20 विश्वविद्यालयों के स्टॉल लगाए गए, जहां ऑन द स्पॉट आवेदन भी उपलब्ध कराए गए. प्राचार्य डॉ. गंगवार ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्र-छात्राओं को करियर के विभिन्न आयामों से अवगत होने का अवसर प्रदान करते हैं. इसके जरिए वे अपने भविष्य को सही दिशा दे पाते हैं. वर्तमान शैक्षणिक परिदृश्य में बच्चों का करियर के हर क्षेत्र में अपडेट और जागरूक होना जरूरी है.इसी उद्देश्य से यह आयोजन किया गया. इससे पूर्व विद्यालय की हेड गर्ल ऋद्धिमा कौशल ने स्वागत संबोधन दिया. कार्यक्रम का संचालन वाइस हेड गर्ल मानसी पांडेय व धन्यवाद ज्ञापन हेड बॉय कन्हैया भारद्वाज ने किया. यह भी पढ़ें: झारखंड">https://lagatar.in/grand-alliance-will-get-a-huge-victory-in-jharkhand-congress/">झारखंड

में महागठबंधन को मिलेगी भारी जीत – कांग्रेस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//