Search

 
 
 

बंगाल की खाड़ी में मालवाहक जहाज MV ओशन विनर डूबा, 24 क्रू मेंबर थे सवार

National News : जहाज में 24 क्रू सदस्य सवार थे. जहाज पर चीन के 20 नागरिक, म्यांमार के तीन, बांग्लादेश का एक नागरिक शामिल था. जानकारी के अनुसार भारतीय तटरक्षक बल ने दो लोगों को बचा लिया, अन्य क्रू सदस्यों की तलाश जारी है.
 
मालवाहक जहाज (फाइल फोटो)

National News :  ओडिशा के पारादीप तट से सिंगापुर जा रहा  मालवाहक जहाज MV ओशन विनर के बंगाल की खाड़ी में डूब जाने की खबर है. उस पर पनामा का झंडा लगा हुआ था.

 

जानकारी के अनुसार शनिवार को मालवाहक जहाज का संपर्क टूट गया था. अधिकारियों के अनुसार जहाज ओडिशा के पारादीप तट से लगभर 240 समुद्री मील दूर डूब गया.

 

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें   

जहाज में 24 क्रू सदस्य सवार थे.  पर चीन के 20 नागरिक, म्यांमार के तीन, बांग्लादेश का एक नागरिक शामिल था. जानकारी के अनुसार भारतीय तटरक्षक बल ने दो लोगों को बचा लिया, अन्य क्रू सदस्यों की तलाश जारी है.

 

जहाज से संपर्क टूटने और उसके डूबने की खबर के बाद भारतीय तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना ने संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया.

 

बताया गया है कि आसपास मौजूद अन्य जहाजों को भी अलर्ट जारी कर लापता क्रू सदस्यों की तलाश में मदद करने का आग्रह किया गया है. अभी तक जहाज के डूबने का सही  कारण सामने नहीं आया है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.


 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही