Search

 
 
 

कैरीमिनाटी का यू-ट्यूब की दुनिया से बड़े पर्दे का सफर

 
LagatarDesk: यू-ट्यूब की दुनिया के जानें-मानें यू-ट्यूबर कैरीमिनाटी को आजतक उनके रोस्टिंग वीडियो के लिए जाना जाता है. अब जल्द ही कैरीमिनाटी बड़े पर्दे पर भी एंट्री करने वाले हैं. वह जल्द ही अजय देवगन और अमिताभ बच्चन की फिल्म MayDay में एक स्पेशल भूमिका में दिखाई देंगे. कैरीमिनाटी का असली नाम अजय नागर हैं. ये दिल्ली एनसीआर के फरीदाबाद में रहते हैं. उन्होंने बताया कि उनके बिजनेस हेड दीपक को मंगत पाठक की तरफ से फोन आया था. मंगत पाठक अजय देवगन के प्रोडक्शन हाउस से जुड़े हुए हैं. [caption id="attachment_10851" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2020/12/carry3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> यूट्यूब पर हैं 2.75 करोड़ फॉलोअर्स[/caption]

टिकटॉक वर्सेज यूट्यूब विवाद ने बढ़ाये फॉलोअर्स

कैरीमिनाटी ने अपने यूट्यूब चैनल पर रोस्टिंग वीडियो से खूब सुर्खियां बटोरी हैं. लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 1 करोड़ से अधिक और यूट्यूब पर 2.75 करोड़ फॉलोवर्स हैं. हाल में जब टिकटॉक वर्सेज यूट्यूब विवाद शुरू हुआ था. उस दौरान कैरीमिनाटी ने टिकटॉक पर एक रोस्टिंग वीडियो बनाया था, जिसने यूट्यूब पर कई रिकॉर्ड्स तोड़े थे. लेकिन कैरीमिनाटी को यूट्यूब की तरफ से गाइडलाइन्स पॉलिसी का हवाला देते हुए उस वीडियो को डिलीट कर दिया गया था. जिसके बाद यह विवाद और भी बढ़ गया था. [caption id="attachment_10853" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2020/12/carry4.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कैरीमिनाटी ने यलगार नाम का एक वीडियो सांग बनाया था[/caption]

बिग बी और अजय देवगन संग करेंगे मूवी

अपनी फिल्म को लेकर कैरी ने कहा कि उन्हें अमिताभ बच्चन और अजय देवगन के साथ काम करने का मौका मिल रहा है. इससे उन्हें काफी कुछ सीखने को मिलेगा. आगे उन्होंने बताया कि इस फिल्म में उनका पूरी तरह डेब्यू नहीं होगा, लेकिन एक छोटे लेकिन स्पेशल रोल में जरूर दिखेंगे. कैरी भारत के उन चुनिंदा यूट्यूबर्स में से एक हैं जिनके फॉलोवर्स करोड़ों में हैं. [caption id="attachment_10855" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2020/12/amit-ji.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बिग बी और अजय देवगन संग कैरीमिनाटी करेंगे मूवी [/caption]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही