Search

 
 
 

बोकारो थर्मल में कार्मेल कप इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप शुरू

 
Bermo : बोकारो थर्मल स्थित कार्मेल स्कूल में 11वीं इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप शनिवार को शुरू हुई. दो दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता का उद्घाटन कार्मेल स्कूल की सुपीरियर सिस्टर इनेट, हाई स्कूल की प्राचार्य सिस्टर जोइस कुलू और कार्मेल स्कूल की प्राचार्य सिस्टर मलर ने संयुक्त रूप से किया. सिस्टर जोइस कुलू ने कहा कि खासकर लड़कियों के लिए कराटे का प्रशिक्षण बहुत जरूरी है. मौजूदा दौर में आत्मरक्षा के लिए कराटे का हुनर लड़कियों का मनोबल ऊंचा रखेगा. अतिथियों के स्वागत में स्कूल की बच्चियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया. मुख्य रेफरी सेंसेई राजकुमार व सहायक रेफरी सेंसेई शैलेंद्र कुमार ने बताया कि चैंपियनशिप में सात स्कूलों के 350 बच्चे भाग ले रहे हैं.  इनमें संत अलोइस स्कूल बालीडीह, कार्मेल स्कूल बोकारो थर्मल, माउंट कार्मेल हजारीबाग, सेक्रेड हार्ट स्कूल हजारीबाग व बॉन सेकर्स स्कूल हजारीबाग के बच्चे शामिल हैं. पहले दिन काता इवेंट में 50 लड़के और लड़कियों ने भाग लिया. आयोजन में शिक्षक अमित लकड़ा, स्नेहा नाग, संगीता पूर्ति, पुष्पा रानी, अंकित कुमार आदि अहम भूमिका निभा रहे हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-illegal-liquor-distillery-demolished-in-agyarkund-huge-quantity-of-country-liquor-and-mahua-destroyed/">धनबाद

: एग्यारकुंड में अवैध शराब भट्ठी ध्वस्त, भारी मात्रा में देसी शराब व महुआ नष्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही