Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बैतलवा फिर डाल पर, न्यूयॉर्क टाइम्स की Pegasus रिपोर्ट पर कांग्रेस की मोदी सरकार पर Carpet bombing, चौकीदार ही जासूस है…

Advertisement
Advertisement
NewDelhi :  इजरायल के साथ जासूसी सॉफ्टवेयर पेगासस डील पर न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट से भारत में हंगामा मच गया हैं. विपक्षी दल खास कर कांग्रेस मोदी सरकार पर हमलावर हो गयी है. कांग्रेस ने पीएम मोदी औऱ भाजपा पर हल्ला बोलते हुए  पूछा है कि क्या पीएमओ इन खुलासों पर कोई जवाब देगा? इसे भी पढ़ें : न्यूयॉर्क">https://lagatar.in/new-york-times-report-revealed-india-bought-spyware-pegasus-after-defense-deal-with-israel-in-2017/">न्यूयॉर्क

टाइम्स की रिपोर्ट में खुलासा, 2017 में इजरायल के साथ डिफेंस डील के बाद भारत ने खरीदा था स्पाईवेयर पेगासस

2017 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल गये थे

जान लें कि न्यूयॉर्क टाइम्स द्वारा शुक्रवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट में दावा किया गया  है कि जुलाई 2017 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल गये थे, तब 2 अरब डॉलर में भारत ने इजरायल के साथ एक भारी भरकम रक्षा सौदा किया था. इस डील में मिसाइल सिस्टम सहित इजरायली कंपनी NSO द्वारा बनाया गया  पेगासस स्पाईवेयर शामिल थे. इसे भी पढ़ें : मुनव्वर">https://lagatar.in/munavvar-rana-again-sang-the-escape-raga-said-many-muslims-have-left-up-yogis-family-relationship-with-jinnah/">मुनव्वर

राणा ने फिर गाया पलायन राग,  कहा, बहुत सारे मुसलमान यूपी छोड़ चुके, योगी का जिन्ना से खानदानी रिश्ता…  

पीएमओ को इस रिपोर्ट पर जवाब देना चाहिए

न्यूयॉर्क टाइम्स के खुलासे के बाद कांग्रेस ने कहा है कि पीएमओ को इस रिपोर्ट पर जवाब देना चाहिए. कांग्रेस  नेता राहुल गांधी, श्रीनिवास बीवी, शक्ति सिंह गोहिल, कार्ति चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा है कि इस रिपोर्ट से साबित हो गया है कि सरकार ने करदताओं के पैसे से 300 करोड़ रुपये में पत्रकारों और नेताओं की जासूसी करने के लिए पेगासस स्पाईवेयर खरीदा है.

मोदी सरकार ने देशद्रोह किया है : राहुल

राहुल गांधी पेगासस डील को लेकर आज फिर मोदी सरकार पर करारा हमला करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने देशद्रोह किया है. राहुल ने ट्वीट किया,मोदी सरकार ने हमारे लोकतंत्र की प्राथमिक संस्थाओं, राज नेताओं व जनता की जासूसी करने के लिए पेगासस ख़रीदा था. फ़ोन टैप करके सत्ता पक्ष, विपक्ष, सेना, न्यायपालिका सब को निशाना बनाया है, ये देशद्रोह है. मोदी सरकार ने देशद्रोह किया है. इसे भी पढ़ें : ADR">https://lagatar.in/adr-report-bjp-is-the-countrys-richest-party-with-assets-of-four-thousand-crores-at-number-one/">ADR

की रिपोर्ट,  भाजपा  देश की सबसे अमीर पार्टी, साढ़े चार हजार करोड़ की संपत्ति के साथ पहले नंबर पर

प्रधानमंत्री Pegasus खरीदने और जासूसी करने में व्यस्त थे

यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहाकि `साबित हो गया है कि चौकीदार ही जासूस है. उन्होंने ट्वीट किया, डिफेंस डील के रूप में भारत ने 2017 में इजरायल से पेगासस खरीदा :  न्यूयॉर्क टाइम्स. इस तरह से साबित हो गया है कि चौकीदार ही जासूस है. श्रीनिवास बीवी ने आगे लिखा, जब बेरोजगार `नौकरियों` के लिए दर-दर की ठोकरें और लाठियां खा रहे थे, तब भारत के प्रधानमंत्री Pegasus खरीदने और जासूसी करने में व्यस्त थे. जब बेरोजगार `नौकरियों` के लिए दर-दर की ठोकरें और लाठियां खा रहे थे, तब भारत के प्रधानमंत्री Pegasus खरीदने और जासूसी करने में व्यस्त थे..

सरकार ने सुप्रीम कोर्ट और संसद को गुमराह किया

कार्ति चिदंबरम ने  कह कि क्या प्रधानमंत्री कार्यालय इस पर प्रतिक्रिया देने की जहमत उठायेगा.  सरकार ने सुप्रीम कोर्ट और संसद को गुमराह किया. पीएम मोदी को घेरते हुए कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने कहा, नरेंद्र मोदी चुप क्यों हैं? यह स्पष्ट करना @PMOIndia का कर्तव्य है. न्यूयॉर्क टाइम्स ने आज खुलासा किया कि इजरायली एनएसओ कंपनी द्वारा बेचे गए स्पाइवेयर पेगासस को करदाताओं के 300 करोड़ के भुगतान से सरकार ने खरीदा है. इसका मतलब है कि हमारी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट और संसद को गुमराह किया. खबर है कि यूथ कांग्रेस न्यूयॉर्क टाइम्स के इस खुलासे पर आज दिल्ली में प्रदर्शन कर रही है. सूत्रों से मिली खबर के अनुसार 31 जनवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र में  कांग्रेस इस मुद्दे को दोनों सदनों में जोरशोर से उठायेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही