Search

 
 
 

लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में पूर्व MP प्रभुनाथ सिंह के भाई समेत तीन के खिलाफ केस

 

Ranchi : लॉकडाउन उल्लंघन के मामले पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भाई दीनानाथ सिंह समेत तीन नामजद और 60 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है. रविवार को बरियातू थाना में मामला दर्ज हुआ है. जिन तीन नामजद के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है, उनमें दीनानाथ सिंह, गीतांजलि बैंक्वेट हॉल के मालिक विनोद गोप और प्रमोद सिंह शामिल हैं.

सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क नहीं पहनने के नियमों की उड़ीं धज्जियां

बरियातू थाना क्षेत्र के बोरिया रोड स्थित गीतांजलि बैंक्वेट हॉल में बीते 14 मई को पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भाई दीनानाथ सिंह के बेटे की शादी हुई थी. शादी समारोह में सैकड़ों लोगों ने शिरकत की. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने के नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं.

झारखंड में 27 मई तक बढ़ाया गया स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह

बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए झारखंड सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग ने आंशिक लॉकडाउन (स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह) पर 12 मई को बढ़ाने का फैसला लिया था. लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाकर 27 मई की सुबह 6 बजे तक कर दिया गया है. पहले यह आंशिक लॉकडाउन तीन चरणों में बढ़ाया जा चुका है. पहला 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक, दूसरा 29 अप्रैल से 6 मई और तीसरा 6 मई से 13 मई की सुबह 6 बजे तक था.
बुधवार से बढ़ी अवधि में सरकार ने पूर्व के नियमों को समान तरह से बनाये रखते हुए पाबंदियों को और बढ़ा दिया है. इसमें सबसे प्रमुख इंटर स्टेट और इंटर डिस्ट्रिक्ट बस संचालन बंद करने, शादी समारोह में सिर्फ 11 लोगों के शामिल होने के निर्णय शामिल हैं. अनिवार्य सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें आगामी 27 मई तक दोपहर 2 बजे ही खुलेंगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही