Search

 
 
 

पलामू: बालिका गृह मामले में डीसीआईओ के खिलाफ मामला दर्ज

 
Medininagar: बालिका गृह मामले में पलामू डीसी ने संज्ञान लेते हुए बड़ी कार्रवाई की है. पलामू के डीसीआईओ के खिलाफ मामला दर्ज कर निलंबित भी करने का आदेश दिया है. साथ ही सीडब्ल्यूसी के सारे सदस्यों पर कार्रवाई करते हुए विभाग को लिख दिया गया है. जानकारी के अनुसार ये सभी लोग इस कांड में शामिल हैं. सदर एसडीओ सुलोचना मीणा की जांच के बाद पलामू डीसी ने डीसीआईओ और सीडब्ल्यूसी के सदस्यों के खिलाफ करवाई की है. बता दें कि बीते शुक्रवार को पलामू जिला मुख्यालय के सूदना में संचालित बालिका गृह में रहने वाली बच्चियों का यौन शोषण का मामला आया था. बालिका गृह में 28 बच्चियां रहती हैं. इसमें से दो बच्चियों ने बालिका गृह के सुपरिटेंडेंट 72 वर्षीय राम प्रताप गुप्ता पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. सुपरिटेंडेंट को बच्चियां दादा जी कहती थीं. मामला सामने आने के बाद शनिवार को पुलिस की टीम घंटों मामले की जांच में जुटी रही. बच्चियों के आरोप को पुलिस ने सही पाया. इसके बाद आरोपी सुपरिटेंडेंट व बालिका गृह की एक महिला काउंसलर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया. एएसपी राकेश सिंह ने बताया कि जांच में बच्चियों के यौन शोषण की बात सही साबित हुई है. इसमें काउंसलर की भी भूमिका सामने आई है. शुक्रवार को मानवाधिकार संगठन की एक टीम संध्या सिंह के नेतृत्व में बालिका गृह की व्यवस्था को देखने गयी थी. इसी दौरान बच्चियों ने यौन शोषण की बात बताई थी. बच्चियों के मुताबिक, आरोपी राम प्रताप का घर बालिका गृह के पास ही बैंक कॉलोनी में है. एक बच्ची ने बताया कि दीपावली से छठ के बीच दो बार राम प्रताप उसे अपने घर ले गए. इसी दौरान उन्होंने बच्ची के साथ संबंध बनाया. दूसरी बच्ची ने बताया कि उसके साथ भी सुपरिटेंडेंट ने गलत करने का प्रयास किया था. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया. पूछताछ में पुलिस को लड़कियों ने बताया कि बालिका गृह से बाहर निकलने के लिए उनके सामने अधिकारियों को खुश करने की शर्त रखी गई. जांच में यह भी पता लगा है कि बालिका गृह की एक महिला कर्मी ने लड़कियों के कुछ फोटो भी लिए हैं. साथ ही किसी को भेजा भी है. इसे भी पढ़ें - लोकसभा-राज्यसभा">https://lagatar.in/opposition-ruckus-in-lok-sabha-rajya-sabha-over-adani-sambhal-issue-both-houses-adjourned-till-tomorrow/">लोकसभा-राज्यसभा

में अडानी-संभल-बांग्लादेश मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा, दोनों सदन कल तक के लिए स्थगित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही