केजरीवाल, प्रह्लाद को जेल में डाल दिया, भाजपा का पोस्टर… सिसोदिया, सत्येंद्र तो झांकी है…सरगना केजरीवाल बाकी है…
रिश्तेदार ने पुलिस को फेसबुक पोस्ट की जानकारी दी
पोस्ट देखकर उसके रिश्तेदार ने पुलिस को बुलाकर उसे अस्पताल पहुंचाया. वह अब खतरे से बाहर बताया जाता है. घटना मंगलवार की है, लेकिन पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. महिला डॉक्टर की पहचान तालाब तिल्लो (जम्मू) निवासी कमल किशोर शर्मा की पुत्री डॉ. सुमेधा शर्मा के रूप में हुई है. हत्या के आरोपी की पहचान डोडा जिले के भद्रवाह निवासी महमूद गनई के पुत्र जौहर गनई के रूप में की गयी है. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-raised-the-issue-of-attack-on-temples-in-australia-with-anthony-albanese/">पीएममोदी ने एंथनी अल्बनीज के समक्ष ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमले का मुद्दा उठाया
आरोपी का परिवार वर्तमान में पंपोश कॉलोनी में रहता है
रिश्तेदार द्वारा सूचना मिलने पर जब पुलिस जम्मू के जानीपुर स्थित जौहर के घर पहुंची, तो वहां देखा कि महिला डॉक्टर सुमेधा का शव खून से लथपथ पड़ा मिला. आरोपी जौहर के पेट में गंभीर चोट के निशान थे. पुलिस ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया. बाद में पुलिस ने कानूनी कार्र्वाई पूरी कर महिला का शव उसके परिजनों को सौंप दिया. हत्या के आरोपी जौहर की हालत गंभीर बताई जाती है. मेडिकल कॉलेज जम्मू में उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है. मामले में जांच जारी है.जौहर और सुमेधा एक ही कॉलेज से पढ़े थे
सूत्रों के अनुसार सुमेधा शर्मा और आरोपी जौहर के बीच प्रेम संबंध थे. उन्होंने जम्मू के एक डेंटल कॉलेज से बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (BDS) किया था. वर्तमान में सुमेधा शर्मा जम्मू-कश्मीर के बाहर एक कॉलेज से एमडीएस कर रही थी. इसे भी पढ़ें : अनुराग">https://lagatar.in/anurag-thakur-said-new-york-times-is-spreading-lies-against-india/">अनुरागठाकुर ने कहा, भारत के खिलाफ झूठ फैला रहा है न्यूयॉर्क टाइम्स, एजेंडा नहीं चलाने देंगे…

Leave a Comment