Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एटीएम से 1.81 करोड़ की चोरी का मामला : रांची पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार, 64 लाख रुपये बरामद

Advertisement
Advertisement
Ranchi : एटीएम से 1.81 करोड़ की चोरी मामले में रांची पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है. एसएसपी कौशल किशोर के निर्देश पर अरगोड़ा थाना के दारोगा संजय कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए इस घटना में शामिल दोनों मुख्य आरोपी अमित मांझी और सुभाष चेल को गिरफ्तार किया है. उनके पास से पुलिस ने चोरी के 64 लाख रुपए बरामद किए हैं. दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी रांची से की गई है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/7561.jpg"

alt="" width="519" height="1152" />

पहले अतुल शर्मा और सनोज कुमार को गिरफ्तार किया था

इससे पहले रांची पुलिस ने इस मामले में अतुल शर्मा और सनोज कुमार को गिरफ्तार किया था. इनके पास से एटीएम से चुराए गये पांच लाख रुपये और सट्टा में लगाए गया 1.55 लाख रुपये बरामद किये गये थे. इस मामले में रांची पुलिस शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी देगी.

इसे भी पढ़ें- ममता">https://lagatar.in/mamta-banerjee-met-pm-modi-news-of-discussion-on-other-issues-including-gst-arrears/">ममता

बनर्जी पीएम मोदी से मिलीं, GST बकाया समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा होने का खबर

जिन्हें पैसे रखने की जिम्मेदारी दी गई, वही पैसे लेकर फरार हो गए

जिन्हें पैसे रखने की जिम्मेदारी दी गई, वही पैसे लेकर फरार हो गए. मामला अरगोड़ा थाना क्षेत्र की एक कंपनी का है, जो एटीएम में पैसा डालती थी. कंपनी के दो कर्मी जो कस्टोडियन थे, 1.81 करोड़ रुपए लेकर फरार हो गए थे. इस संबंध में सीएमएस इंफो सिस्टम्स लिमिटेड के रीजनल ऑपरेशन मैनेजर इंद्रनील सेन ने अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

14 जुलाई से गायब थे दोनों, घरवालों ने भी नहीं दी जानकारी

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार सीएमएस इंफो सिस्टम्स लिमिटेड के दोनों कर्मचारी रूट नंबर एक में कुल 36 एटीएम के कस्टोडियन थे. 14 जुलाई को दोनों कार्यालय नहीं पहुंचे. दोनों से जब संपर्क किया गया, तो उनके मोबाइल स्विच ऑफ मिले. उनके परिवार वालों ने भी कहा था कि नहीं पता कि दोनों कहां हैं. जब रूट नंबर एक के सभी एटीएम का ऑडिट शुरू हुआ, तो पता चला कि 25  एटीएम में डालने के लिए मिले 1.81 करोड़ रुपए का गबन हुआ है. इसे भी पढ़ें- संसद">https://lagatar.in/jharkhand-drought-issue-echoed-in-parliament-demand-to-send-special-team-to-the-state/">संसद

में गूंजा झारखंड सुखाड़ का मुद्दा, राज्य में स्पेशल टीम भेजने की मांग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही