Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सैक्रेड हार्ट स्कूल चियांकी में छात्र की पिटाई का मामला, डीसी से उच्च स्तरीय जांच की मांग

Ranchi : डालटनगंज के चियांकी में स्थित सैक्रेड हार्ट स्कूल के एक शिक्षक द्वारा पिटाई के मामले में झारखंड प्रदेश अभिभावक संघ सह सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता किशोर कुमार पांडेय ने पलामू डीसी को पत्र लिखकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. पत्र में कहा है कि विद्यालयों में अनुभवहीन शिक्षकों द्वारा कोई न कोई अप्रिय घटना को अंजाम दिया जाता है. जिस कारण अभिभावक और बच्चे दोनों परेशान हो जाते हैं. खास कर छोटे बच्चे का मनोबल टूट जाता है और वे मानसिक रोग के शिकार हो जाते हैं. बच्चे शिक्षक के भय से अपने अभिभावक को परेशानी बताते नहीं हैं और तनावग्रस्त होकर कई बार आत्महत्या के लिए भी विवश हो जाते हैं.

क्या है मामला

पत्र में जिक्र किया गया है कि 27 मार्च को डालटनगंज सैक्रेड हार्ट स्कूल, चियांकी के एक शिक्षक दिलीप कुमार द्वारा एक बच्चे की बेरहमी से पिटाई की गई. उसका डालटनगंज के अलावे बाहर के प्रदेशों में अभी भी इलाज चल रहा है. बच्चा पूर्णरूप से स्वस्थ नहीं हुआ है. झारखंड प्रदेश अभिभावक संघ मांग करता है कि टीम गठित कर इस घटना की उच्च स्तरीय जांच करायी जाये और कानून सम्मत कार्रवाई की जाए, ताकि इस प्रकार की घटना की पुनरावृति न हो. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/chief-minister-handed-over-appointment-letters-to-107-apps/">रांची

: मुख्यमंत्री ने 107 एपीपी को नियुक्ति पत्र सौंपा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही