Search

 
 
 

रिम्स में स्ट्राइक के दौरान 28 मरीजों की मौत का मामला, हाईकोर्ट ने जांच कमेटी के गठन का दिया निर्देश

 
Ranchi : रिम्स में 1 जून 2018 को एक मरीज की मौत के बाद परिजनों के बवाल को लेकर जूनियर डॉक्टरों और नर्स की स्ट्राइक के दौरान 28 मरीजों की हुई मौत मामले की जांच के लिए हाईकोर्ट ने जांच कमेटी गठित करने का निर्देश राज्य सरकार को दिया है. समिति की अध्यक्षता रिटायर्ड प्रधान जिला जज करेंगे. हाईकोर्ट ने जांच कमेटी के संबंध में सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश भी दिया है. प्रार्थी ने 28 मरीजों की मौत मामले को लेकर कमेटी बनाकर जांच करने एवं इस घटना के पीछे जिम्मेवारी तय करने और उन पर कार्रवाई को लेकर याचिका दाखिल करते हुए अदालत से आग्रह किया है. झारखंड छात्र संघ के अध्यक्ष एस अली की ओर से यह जनहित याचिका दाखिल हुई थी. हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार मिश्र की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान यह आदेश दिया है कि कमेटी बनाई जाए. वहीं मामले में रिम्स प्रबंधन की ओर से जवाब भी दाखिल किया गया है.
इसे भी पढ़ें – गढ़वा">https://lagatar.in/selection-for-center-of-excellence-football-in-garhwa-completed-120-players-participated/">गढ़वा

में सेंटर ऑफ एक्सेलेंस फुटबॉल के लिए चयन संपन्न, 120 खिलाड़ियों ने लिया भाग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही