Search

 
 
 

रातू रोड फ्लाइओवर के प्रोजेक्ट मैनेजर से लेवी मांगने का मामलाः TPC ने संलिप्तता से किया इनकार

 
Ranchi: रातू रोड फ्लाइओवर बना रही कंपनी केसीसी बिल्डकॉन के प्रोजेक्ट मैनेजर मो साबिर से फोन पर टीपीसी के राहुल गंझू के नाम से लेवी मांगी गई थी. लेवी के रूप में अग्रिम पांच प्रतिशत सेटलमेंट राशि की मांग की गई थी. राशि नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है. इस घटना में अपनी संलिप्तता से टीपीसी उग्रवादी संगठन ने इनकार किया है. टीपीसी उग्रवादी संगठन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा गया है कि चतरा के पिपरवार थाना क्षेत्र से मसीह तिग्गा समेत अन्य कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है. उन्हें कई दिनों से प्रताड़ित किया जा रहा है. टीपीसी ने चेतावनी दी कि 24 घंटे के भीतर यदि हिरासत में लिए गए युवकों को छोड़ा या जेल नहीं भेजा जाता है, तो टीपीसी झारखंड बंद का आह्वान करेगी. वहीं रातू रोड में फ्लाइओवर बनाने वाली कंपनी को राहुल गंझू के नाम पर धमकी देने वाले को फ्रॉड बताते हुए राहुल गंझू ने अपना मोबाइल नंबर 8521728809 जारी किया है. इसे पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-13-apr-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।13 APR।।रांचीः युवती से गैंगरेप, 4 अरेस्ट।।50 फीसदी जनता के लिए महंगाई,बेरोजगारी है मुद्दा।।चैती छठ में महाखरना पूजा।।राजद ने परिवर्तन पत्र में किये 24 वादे।।ममता का दावाः बीजेपी 200 सीटें नहीं कर पाएगी पार।।समेत कई अहम खबरें।।

क्या है मामला

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया है कि उन्हें पहली बार एक मोबाइल नंबर से वाट्सएप कॉल तीन अप्रैल को आया था. इसके बाद फोन करने वाले ने अपना नाम राहुल बताते हुए कहा कि आप लोग रातू रोड फ्लाइओवर का निर्माण कर रहे हैं,लेकिन मेरा सेटलमेंट अभी तक नहीं किया गया है. आगे बोला कि हमारे बारे में पता कर लेना. इसके बाद जान मारने की नीयत से धमकी देते हुए सेटेलमेंट के रूप में पांच प्रतिशत राशि की मांग की गई. राशि नहीं देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई. शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उन्हें दूसरी बार चार अप्रैल को फोन आया और केसीसी बिल्डकॉन से सेटलमेंट कराने की धमकी दी गई. घटना की सूचना बुधवार को लिखित रूप से शिकायतकर्ता की ओर से पुलिस को दी गई थी. इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज किया है. मामले की छानबीन की जा रही है. इसे भी पढ़ें- लोकसभा">https://lagatar.in/bjp-will-not-be-able-to-win-even-200-seats-in-lok-sabha-elections-modis-guarantee-is-false-mamata-banerjee/">लोकसभा

चुनाव में भाजपा 200 सीट भी नहीं जीत पायेगी, मोदी की गारंटी झूठी : ममता बनर्जी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही