Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नृसिंह स्थान मेला स्थल पर अतिक्रमण का मामला : दस्तावेज जांच कराने नहीं पहुंचा कोई पक्ष

Hazaribagh : नृसिंह स्थान मेला परिसर पर कब्जा से स्थल संकुचित होता जा रहा है और मेले के लिए स्थान की कमी पड़ती जा रही है. अगर यही स्थिति रही, तो मेला परिसर का वजूद खत्म होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. उस जमीन पर प्रत्येक साल नृसिंह स्थान मेला आयोजित होता है. वहां पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं और मेले का आनंद उठाते हैं. इस स्थल पर कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगने वाले मेला में बड़े बड़े झूले-सर्कस जैसे मनोरंजन के साधन एक सप्ताह से ज्यादा दिनों तक रहते हैं. बताया जाता है कि मेला स्थल पर कब्जा का मामला डीसी के न्यायालय में विविध वाद संख्या 189/2022 के तहत चल रहा है. इसमें खाता संख्या 119, 134 प्लॉट संख्या 2874 रकवा 2.96 एकड़ मधे नौ डिसमिल से संबंधित है. मामला राजस्व पार्षद रिविजन वाद संख्या 18/2020 ओमप्रकाश मिश्रा बनाम अन्य है. इस संदर्भ में डीसी के ज्ञापांक 1225 के आलोक में सदर एसडीओ विधा भूषण के नेतृत्व में जांच कराने का निर्देश दिया गया था. इस आलोक में कटकमदाग सीओ शशिभूषण सिंह ने ज्ञापांक 689 के आलोक में सीआई के नेतृत्व में जांच टीम बनाई है. सदर एसडीओ ने दोनों पक्षों को दस्तावेज के साथ उपस्थित होने का आदेश भी दिया था. जांच टीम के समक्ष एक पक्ष ओमप्रकाश मिश्रा ने जहां 2008 में म्यूटेशन के साथ अंचल कार्यालय की ओर से नक्शा काट कर दिया, वहीं रजिस्टर टू और ऑनलाइन रसीद निर्गत होने की बात कही. वहीं दूसरा पक्ष उस जमीन को अपना बता रहे हैं. हालांकि शनिवार को कोई भी पक्ष प्रशासन के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-member-of-the-national-commission-for-women-met-the-rape-victim-said-the-accused-will-not-be-spared/">पलामू

: दुष्कर्म पीड़िता से मिली राष्ट्रीय महिला आयाेग की सदस्य, हर संभव मदद का दिया भरोसा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही