Search

नितिन गडकरी व उनके पीए के खाते से लाखों की ठगी मामला : धनबाद से जुड़ रहे तार, दिल्ली की साइबर टीम महुदा में कर रही तफ्तीश

  • दो युवकों से घंटों की पूछताछ, मिली अहम जानकरी
  • मुख्य सरगना के निरसा स्थित आवास में दी दबिश
Mahuda (Dhanbad) : नितिन गडकरी व उनके पीए के अकाउंट से लाखों रुपये की साइबर ठगी मामले में शनिवार शाम दिल्ली पुलिस की साइबर सेल टीम महुदा थाना क्षेत्र के कुलटांड पहुंची. ठगी मामले में अप्रत्यक्ष रूप से शामिल दो युवकों से देर शाम तक पूछताछ की गयी. पूछताछ में दोनों युवकों ने टीम को ठगी मामले में निरसा क्षेत्र निवासी अजय दास व उनके अन्य सहयोगियों का नाम बताया है. हालांकि टीम ने नितिन गडकरी व उनके पीए एक आईपीएस अधिकारी के अकाउंट से साइबर क्राइम होने की बात की पुष्टि नहीं की है. लेकिन, टीम के पहुंचने के बाद से ही इस बात की खूब चर्चा हो रही थी. इधर इस मामले में अप्रत्यक्ष रूप से शामिल युवकों ने टीम को जानकारी दी कि अजय दास सहित अन्य से जान पहचान थी, जिसका फायदा उठा कर उनलोगों ने हमलोगों के नाम से बैंक में खाता खुलवाया. कहा कि इन खातों में रुपये आएंगे और इसके एवज में तुम लोगों को कुछ रुपये दिये जायेंगे. इसके बाद वे लोग झांसे में आ गये और बाद में उनके खाते में रुपया भी आया. फिर उनलोगों के साथ में जाकर रुपये निकाले और इसके एवज में उन्हें एक-एक हजार रुपये दिये गये. युवकों ने बताया कि ऐसा तीन-चार बार हुआ, लेकिन हमलोगों का ठगी से कोई लेना देना नहीं है. पूछताछ के बाद दोनों युवकों को गवाह बनाकर इसमें शामिल मुख्य आरोपी अजय दास व अन्य की तलाश में दिल्ली पुलिस की साइबर सेल टीम निरसा स्थित उनके आवास पर उसे ढूंढ़ने पहुंची थी. हालांकि, टीम के आने की भनक लगते ही अजय दास फरार हो गया. फरार आरोपी के परिजनों को टीम ने कल तक उन्हें उनके हवाले करने का सख्त आदेश दिया है. वहीं टीम इसमें शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाशी कर रही है. इस संबंध में दिल्ली से आयी टीम ने कुछ भी बताने से परहेज किया. टीम ने सिर्फ इतना ही कहा कि साइबर ठगी से संबंधित मामला था, इसी को लेकर पूछताछ की गई है. इसे भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-changed-candidate-in-godda-deepikas-ticket-cut-pradeep-yadav-became-the-new-candidate/">कांग्रेस

ने गोड्डा में बदला प्रत्याशीः दीपिका के बदले अब प्रदीप यादव बने उम्मीदवार, रांची से यशस्विनी सहाय को टिकट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp