Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किशोरी से उठक-बैठक कराने का मामला : मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर, बाकी आरोपियों के घर की हुई कुर्की

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh : हजारीबाग जिले के बड़कागांव स्थित सिरमा में नाबालिग बच्ची से उठक-बैठक कराने की घटना में शामिल अपराधियों पर कार्रवाई जारी है. ग्रामीणों की ओर से की गई पहल पर छह आरोपियों में से दो को पूर्व में ही पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मंगलवार को मामले के मुख्य आरोपी ने भी सरेंडर कर दिया. वहीं बाकी के अपराधियों को पकड़ने के लिए सभी के घरों में कुर्की की गई. बीजेपी पर विधायक अंबा प्रसाद ने साधा निशाना   विधायक अंबा प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे से बाकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी और पीड़िता व उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर मुलाकात की. विधायक ने राजनीति कर रहे विपक्षियों पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विपक्ष के लोगों को यह नहीं दिख रहा कि मामले में तुरंत कार्रवाई की गई. अब तक तीन लोग हिरासत में आ गए हैं, बाकी बचे अपराधियों को भी गिरफ्तार करने का कार्य तेजी से किया जा है. विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि इस पूरे प्रकरण में बाहर के लोग आकर क्षेत्र में तनाव फैलाने का काम कर रहे हैं. पूरे बड़कागांव में डर का माहौल बना रहे हैं. यहां सभी लोग शांति से जीवन व्यतीत करना चाहते हैं और दूसरी तरफ बीजेपी के लोग एक छोटी बच्ची और उसके परिवार का दुरुपयोग कर राजनीतिक रोटी सेंक रहे हैं. बड़कागांव की जनता यह समझती है. तभी भाजपा को यहां से लोगों का समर्थन नहीं मिल रहा. इसे भी पढ़ें- युवती">https://lagatar.in/matter-of-getting-a-sit-down-meeting-with-the-girl-the-victim-said-rakhi-tied-under-pressure/">युवती

से उठक-बैठक कराने का मामला : पीड़िता ने कहा- दबाव में बांधी राखी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही