: 5 अप्रैल को जर्जर वाहनों की नीलामी करेगी पुलिस)
ईडी ने इससे पहले दो बार डीएसपी को भेजा था समन
बता दें कि ईडी ने इससे पहले भी डीएसपी पीके मिश्रा को दो बार समन भेजा था. ईडी ने डीएसपी को छह दिसंबर 2022 को पहला समन भेजा था और 12 दिसंबर 2022 को रांची जोनल ऑफिस में उपस्थित होने का आदेश दिया था. ईडी ने दूसरा समन 13 दिसंबर 2022 को भेजकर डीएसपी पीके मिश्रा को 15 दिसंबर 2022 को ईडी ऑफिस में पेश होने को कहा था. लेकिन डीएसपी ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे. समन के खिलाफ डीएसपी प्रमोद मिश्रा झारखंड हाईकोर्ट गये थे. कोर्ट ने भी उन्हें एजेंसी के सामने हाजिर होने का आदेश दे दिया था. जिसके बाद वो सोमवार को पूछताछ के लिए ईडी के समक्ष पेश हुए हैं. इसे भी पढ़ें : राजीव">https://lagatar.in/rajeev-episode-raghuvar-said-if-he-is-not-able-handle-hemant-should-hand-over-throne-guruji-brother-or-sister-in-law/">राजीवप्रकरण: बोले रघुवर- नहीं संभल रहा तो गुरूजी, भाई या भाभी को गद्दी सौंप दें हेमंत
पंकज मिश्रा का सहयोगी होने का अंदेशा
ईडी 1000 करोड़ के अवैध खनन और मनी लाउंड्रिंग की जांच कर रही है. ईडी ने इस मामले में डीएसपी प्रमोद मिश्रा को जेल में बंद पंकज मिश्रा का सहयोगी मान कर चल रही है. दरअसल पूर्व के पूछताछ में रिटायर, पुलिसकर्मी निराला ने बताया था कि प्रमोद मिश्रा ने अवैध वसूली के मामले में प्रति ट्रक उगाही के लिए एक बड़ा तंत्र इजाद किया था, उसी के जरिये काली कमाई होती थी. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/time-to-stand-up-against-bjps-corruption-washing-machine-shiv-sena-uddhav-thackeray/">भाजपाकी भ्रष्टाचार वॉशिंग मशीन के खिलाफ खड़े होने का वक्त आ गया है : शिवसेना उद्धव ठाकरे [wpse_comments_template]

Leave a Comment