Search

 
 
 

BIT मेसरा के पूर्व प्रोफेसर के अपहरण का मामला : पुलिस ने तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार

 
Ranchi : बीआईटी मेसरा के पूर्व प्रोफेसर सुप्रियो दास के अपहरण में शामिल तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तार एसएसपी कौशल किशोर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हुई है. जिसके बाद रांची पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए पूर्व प्रोफेसर सुप्रियो दास को अनगड़ा थाना क्षेत्र के राजाडेरा जंगल से मुक्त करा लिया और तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधियों में शंकर महतो, अमित मिश्रा और भोला कुमार शामिल हैं. पढ़ें - चारा">https://lagatar.in/fodder-scam-hearing-in-hc-on-petition-seeking-extension-sentence-lalu-others-know-what-happened/">चारा

घोटाला: लालू समेत अन्य की सजा बढ़ाने वाली याचिका पर HC में हुई सुनवाई, जानें क्या हुआ इसे भी पढ़ें - धनबाद:12">https://lagatar.in/dhanbad-12th-commerce-district-topper-ayesha-agarwal-honored-by-sbi-branch-manager/">धनबाद:12

वीं कॉमर्स की जिला टॉपर आयशा अग्रवाल को एसबीआई शाखा प्रबंधक ने किया सम्मानित

अपराधी शंकर महतो से थी जान पहचान

बीआईटी मेसरा के पूर्व प्रोफेसर सुप्रियो दास मूल रूप से असम के करीमगंज जिला के रहने वाले हैं. वो 2018 में बीआईटी मेसरा कॉलेज से रिटायर हो चुके हैं. बताया जा रहा है कि अपहरण करने वाले अपराधी शंकर महतो से उनकी पहचान थी. इसी दौरान बीते 19 जुलाई को नीमटांड केदल स्थित किराये के मकान में सुप्रियो दास को शंकर महतो ने बुलाकर एक लाइन होटल में खाना खिलाया, फिर उन्हें मेसरा काली मंदिर के पास ले गया. जहां पर पहले से मौजूद अमित और भोला ने प्रोफ़ेसर को एक गाड़ी में बैठाया और राजाडेरा जंगल ले गये. इसे भी पढ़ें -कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-said-there-is-terror-of-ed-in-the-country-it-should-be-decided-soon-but-sc-justified-ed/">कांग्रेस

ने कहा, देश में ED का आतंक है, इसका फैसला जल्द हो, पर SC ने ED को जायज ठहरा दिया

अपराधियों ने 5 लाख रूपये की मांगी थी फिरौती 

जिसके बाद अपराधियों ने सुप्रियो दास के मकान मालिक और उनके घर वाले को फोन कर रंगदारी की मांग की. रंगदारी के रुप अपराधियों मे पांच लाख की मांग की. जिसके बाद घरवालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए सभी अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें -जिप">https://lagatar.in/zip-member-inspected-the-building-being-built-at-a-cost-of-3-crores-irregularities-found/">जिप

सदस्य ने किया 3 करोड की लागत से बन रहे भवन का निरीक्षण, मिली अनियमितता [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही