Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

छात्राओं से शर्ट उतरवाने का मामलाः प्रिंसिपल का रूम सील, विधिक सेवा प्राधिकरण ने दिए जांच के आदेश

Ranchi: धनबाद में छात्राओं से शर्ट उतरवाने के मामले में झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार से स्वतः संज्ञान लिया है. डिगवाडीह कार्मेल स्कूल की प्रिंसिपल का कक्ष सील कर दिया गया है. वहीं धनबाद सांसद ढ़ुल्लू महतो ने भी केंद्रीय मानव संसाधन विभाग को इस मामले पर पत्र लिखा है. पत्र के जरिए उन्होंने स्कूल प्रबंधन और प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. झरिया विधायक रागिनी सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है. वहीं सीडब्ल्यूसी की टीम मामले की जांच करेगी. डीएसई से भी विस्तृत रिपोर्ट मांगी. इसे भी पढ़ें -निगम">https://lagatar.in/now-the-hearing-on-the-contempt-petition-filed-regarding-the-corporation-and-body-elections-will-be-held-in-hc-on-thursday/">निगम

व निकाय चुनाव को लेकर दाखिल अवमानना याचिका पर अब गुरुवार को HC में सुनवाई

क्या है मामला

धनबाद के डिगवाडीह कार्मेल स्कूल में 10वीं की छात्राएं स्कूल के आखिरी दिन को यादगार बनाने के लिए पेन डे मना रही थीं. लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उनका ऐसा करना प्रिंसिपल को इतना नागवार गुजरेगा कि उनके साथ ऐसा बुरा और शर्मनाक व्यवहार किया जाएगा. बात सिर्फ इतनी थी कि पेन डे मना रही छात्राएं एक-दूसरे की शर्ट पर शुभकामनाएं लिख रही थीं. लेकिन यह बात स्कूल की प्रिंसिपल एम देवश्री को रास नहीं आई. जिसके बाद प्रिंसिपल ने पहले तो सभी छात्राओं की क्लास लगाई. इसके बाद उन्होंने सौ के करीब छात्राओं की शर्ट उतरवा दी. इतना ही नहीं शर्ट उतरवाने के बाद किसी भी छात्रा को शर्ट पहनने की इजाजत नहीं दी गई. छात्राओं को सिर्फ ब्लेजर पहनने की इजाजत थी. छात्राओं को ब्लेजर पहनाकर ही घर भेज दिया गया.

जांच कमेटी गठित

डीसी माधवी मिश्रा ने कहा कि जिला प्रशासन ने इस मामले को पूरी गंभीरता से लिया है. इस मामले की जांच के लिए एक जांच कमेटी गठित कर दी गई है. जांच कमेटी स्कूल में जाकर पूरे मामले की जांच करेगी. उनकी रिपोर्ट के आधार पर हम उसपर कार्रवाई करेंगे. साथ ही अगर जरूरत पड़ेगी तो एफआईआर भी दर्ज की जाएगी. इसे भी पढ़ें -घने">https://lagatar.in/due-to-dense-fog-67-trains-in-up-reached-10-hours-late-schools-closed-in-many-districts-of-bihar-rajasthan-due-to-cold/">घने

कोहरे से यूपी में 67 ट्रेनें 10 घंटे देर से पहुंची, बिहार-राजस्थान के कई जिलों में ठंड के कारण स्कूल बंद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही