Search

 
 
 

Saraikela News : डीसी के जनता दरबार में उठा पंचायत सचिव के रिश्वत मांगने का मामला

जनता दरबार में कुकड़ू प्रखंड से एक शिकायत आई, जिसमें पंचायत सचिव पर 15वें वित्त आयोग के कार्य की मेजरमेंट बुक (एमबी) जारी करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया.
 
जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनते डीसी नितिश कुमार सिंह.

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के डीसी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय में मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों व ग्रामीण क्षेत्रों के लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे. डीसी ने एक-एक कर सभी की बातें सुनीं और उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया.

 

डीसी ने कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया, जबकि अन्य आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए जांच कर जल्द समाधान करने का निर्देश दिया. जनता दरबार में कुकड़ू प्रखंड से एक शिकायत आई, जिसमें पंचायत सचिव पर 15वें वित्त आयोग के कार्य की मेजरमेंट बुक (एमबी) जारी करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया.


जनता दरबार में चांडिल प्रखंड के कंदरबेड़ा दोमुहानी चौक के चौड़ीकरण में आ रही समस्याओं के समाधान की मांग भी उठी. राजनगर प्रखंड के छोटा कुनाबेड़ा टोला शोकाडकोचा की जर्जर सड़क की मरम्मत का मुद्दा भी लोगों ने रखा. कुकड़ू प्रखंड के तिरुलडीह स्थित हेमकुसमी सोडो गैस एजेंसी पर सिलेंडर देने में अतिरिक्त राशि वसूलने का आरोप लगाया गया. वहीं आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 2 में आंगनबाड़ी सेविका चयन में अनियमितता की शिकायत भी दर्ज कराई गई.

 

डीसी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों की गंभीरता से जांच कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन करें. कहा कि आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े, यह प्रशासन की जिम्मेदारी है. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही