Khunti : सेक्सुअल हैरेसमेंट मामले में खूंटी एसडीएम सैय्यद रियाज अहमद पर मामला दर्ज हुआ है. इस मामले में खूंटी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एसडीएम को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है. Lagatar.in से बात करते हुए खूंटी एसपी अमन कुमार ने बताया कि सेक्सुअल हैरेसमेंट का मामला दर्ज हुआ है. पुलिस एसडीएम को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. ये मामला 2 जुलाई का है. वहीं खूंटी के सीजेएम की अदालत में पीड़िता का बयान दर्ज कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, पीड़िता हिमाचल प्रदेश की है. वह एकेडमिक टूर पर आयी थी. एसडीएम पर शराब पिलाकर यौन उत्पीड़न करने का आरोप है. यहां बता दें कि खूंटी के एसडीएम सैय्यद रियाज अहमद की पत्नी धनबाद की रहनेवाली हैं. उनकी पत्नी भी वर्तमान में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एसडीएम हैं. इसे भी पढ़ें - शेल">https://lagatar.in/shell-company-and-lease-pil-now-hearing-will-be-held-in-hc-on-july-8-hearing-may-be-important/">शेल
कंपनी और लीज PIL : अब 8 जुलाई को HC में होगी सुनवाई, अहम हो सकती है सुनवाई
न्यूज के एंकर को गिरफ्तार करने पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस टापते रह गयी, गाजियाबाद पुलिस ने रोका, नोएडा पुलिस ने मारी बाजी, हिरासत में लिया [wpse_comments_template]
कंपनी और लीज PIL : अब 8 जुलाई को HC में होगी सुनवाई, अहम हो सकती है सुनवाई
क्या है मामला
जानकारी के मुताबिक, यह घटना बीते दो जुलाई की है. महिला डीसी कार्यालय में ट्रेनिंग के लिये आयी थी. इसी दौरान रात में एसडीएम ने पार्टी के बहाने महिला को बुलाया था. पार्टी के बहाने एसडीएम ने महिला के साथ अश्लील बातें की और छेड़छाड़ का प्रयास किया. इसके बाद किसी तरह महिला वहां से बचकर निकली और महिला थाना में शिकायत की. एसडीएम (आईएएस) सैय्यद रियाज अहमद पर गंभीर आरोप लगे हैं. इससे इनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं.2019 बैच के आईएएस अधिकारी हैं
एसडीएम सैयद रियाज अहमद 2019 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. सैयद रियाज अहमद 21 जुलाई 2021 को खूंटी एसडीएम के पदभार ग्रहण किया था.रियाज अहमद मूल रूप से नागपुर, महाराष्ट्र के रहने वाले हैं. इसे भी पढ़ें - जी">https://lagatar.in/chhattisgarh-police-who-arrived-to-arrest-zee-news-anchor-ghaziabad-police-stopped-noida-police-detained-anchor/">जीन्यूज के एंकर को गिरफ्तार करने पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस टापते रह गयी, गाजियाबाद पुलिस ने रोका, नोएडा पुलिस ने मारी बाजी, हिरासत में लिया [wpse_comments_template]
Leave a Comment