Koderma : कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने विधानसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से प्रश्न किया कि डोमचांच प्रखंड के मसनोडीह, फुलवरिया, बीघा, धरगांव एवं मरकच्चो प्रखंड के पपलो, खंडराडीह, महुआटांड, भगवतीडीह आदि कृषि आधारित आजीविका वाला प्रमुख ग्राम है. जहां सैकड़ों एकड़ जमीन में कृषि कार्य होते हैं. उसी कृषि कार्य से उनके परिवारों का भरण पोषण होता है, परंतु जंगल क्षेत्र से सटे होने के कारण नजदीकी ग्रामों में जंगली जानवरों यथा जंगली सूअर, नील गाय आदि के द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाया जाता है. जिससे कृषकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. नीरा यादव ने सरकार से कहा कि यदि उक्त प्रश्न या घटना सही है तो ग्राम पंचायत में लगे फसल के बचाव के लिए कंटीले तार से अविलंब घेराबंदी करा कर कृषकों द्वारा लगाए गए फसल को सुरक्षित कराने पर विचार करें. इसे भी पढ़ें : बिना">https://lagatar.in/jbvnl-will-give-compensation-to-consumers-for-power-cut-without-notice-justice-amitabh-gupta/">बिना
सूचना बिजली कटौती पर उपभोक्ताओं को जेबीवीएनएल देगा मुआवजा : जस्टिस अमिताभ गुप्ता विधायक द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में सरकार के अवर सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने ऐसी घटना को स्वीकार किया. सरकार ने बताया कि उक्त क्षेत्र कोडरमा वन्य प्राणी आश्रयणी वन्य जीवों का अधिसूचित प्राकृतिक आश्रय है. आश्रयणी में रहने वाले वन्य जीवों यदा-कदा अपने प्रवास से निकलकर आसपास के ग्राम में व खेतों में विचरण किया करते हैं. जंगली जानवरों द्वारा फसल की क्षति किए जाने की स्थिति में किसानों को मुआवजा प्रदान की जाती है. ग्रामीणों को क्षति पूर्ति के लिए उचित मुआवजा ससमय दिए जाने का हर संभव प्रयास किया जाता है. जंगली जानवरों द्वारा फसल का भुगतान वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की अधिसूचना संख्या वन्यप्राणी - 08/2000-3906, दिनांक 18.09.2017 के आलोक में रुपए 20000 प्रति हेक्टेयर एवं अधिकतम ₹40000 के दर से दिया जाता है. वन्य जीवों के प्राकृतिक प्रवास के पास बसे ग्रामों में फसल क्षति को रोकने के लिए सोलर लाइट लगाए गए हैं, जिससे रात्रि के समय रोशनी को देखकर वन्य जीव गांवों की तरफ न बढ़े. बड़े कटीले तारों का प्रयोग किए जाने से वन्यजीवों के घायल होने का खतरा बना रहेगा. सरकार ने बताया कि इस समस्या का वन विभाग एवं स्थानीय ग्रामीणों के आपसी सामंजस्य से हल निकालने का प्रयास किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जैप-8">https://lagatar.in/jap-8-jawan-suicide-case-major-havildar-kamlesh-dubey-suspended-departmental-inquiry-against-dsp-started/">जैप-8
के जवान सु’साइड मामला : मेजर हवलदार कमलेश दुबे सस्पेंड, डीएसपी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू [wpse_comments_template]

Leave a Comment