Search

 
 
 

एटीएम से 1.81 करोड़ की चोरी का मामला : आरोपी ने सट्टा खेलने में लगाये 60 लाख रुपये, दो गिरफ्तार

 
Saurav Singh Ranchi  : अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित सीएमएस कंपनी बैंक के एटीएम में पैसा डालने का काम करती है. इस कंपनी के द्वारा बीते 17 जुलाई को अपने कर्मचारी अमित कुमार मांझी और सुभाष जेल के खिलाफ एटीएम में डालने के लिए प्राप्त रुपये में से 1.81 करोड़ रुपये की चोरी करने का मामला दर्ज कराया गया था. मुख्य आरोपी अमित और सुभाष के द्वारा चोरी किए गए 1.81 करोड़ रुपये में से 60 लाख रुपया अतुल शर्मा को सट्टा खेलने के लिए दिया गया. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अतुल शर्मा और सनोज कुमार को गिरफ्तार किया है. इनके पास से एटीएम से चुराए पांच लाख और सट्टा में लगाए 1.55 लाख बरामद किया गया है. इस छापेमारी टीम में अनुसंधानकर्ता संजय कुमार यादव, रोहित कुमार और सुमित कुमार शामिल थे.

सट्टा का मुख्य बुकी दुबई में रहता है

गिरफ्तार हुए सटोरी सनोज के द्वारा बताया गया कि दिल्ली का एक आदमी सट्टा का मुख्य संचालक है. जिससे वह संपर्क करता था, लेकिन सट्टा का मुख्य बुकी दुबई में रहता है. सनोज ठाकुर और अन्य के खिलाफ सट्टा में लगाए गए रुपये और जब्त मोबाइल के संबंध में अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है. एटीएम से रुपया चोरी करने की घटना में शामिल दोनों आरोपी के खिलाफ राज्य से बाहर भी छापेमारी की जा रही है. इसे भी पढ़ें – क्लिनिकल">https://lagatar.in/jharkhand-government-to-amend-the-clinical-establishment-act-sahajanand-singh/">क्लिनिकल

इस्टैब्लिशमेंट एक्ट में संशोधन करे झारखंड सरकार : सहजानंद सिंह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही