Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज के जामनगर की घटना में 38 नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Advertisement
Advertisement
Sahibganj : साहिबगंज के राजमहल थाना क्षेत्र जामनगर गांव में दो अगस्त को दो गुटों के बीच झड़प हुई थी. इस घटना को लेकर मजिस्ट्रेट कनीय अभियंता दिलीप कुमार मंडल ने 38 नामजद एवं 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. दर्ज मामले में कहा गया है कि हारू शेख, मोहर्रम शेख, राजू शेख, मीनाजोर शेख, आयेश शेख, माजिद शेख, भुट्टू शेख, मोहम्मद सऊद आलम, कलाम शेख, आलमगीर शेख सहित 38 एवं 150 अज्ञात लोगों ने नाजायज मजमा लगाकर हरवे हथियारों से लैस होकर पुलिस पर पत्थर बरसाये तथा जान मारने की नीयत से हमला किया. इन लोगों ने शांति व्यवस्था में जुटी पुलिस व अन्य सरकारी कर्मियों के कार्य में बाधा पहुंचायी. पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है. इसे भी पढ़ें : सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diaryaugust-4order-to-break-seva-sadancbi-should-start-investigation-of-judge-death-soonhigh-courtrims-youth-jumped-from-third-floor/123515/">सुबह

की न्यूज डायरी|4 अगस्त|सेवा सदन को तोड़ने का आदेश|CBI जल्द शुरू करे जांच:हाईकोर्ट|रिम्स:तीसरे तल्ले से कूदा युवक|अन्य खबरें व कई वीडियो|

 क्या है मामला 

शनिवार को जामनगर में दो गुटों के बीच झड़प हो गयी थी. इसके कुछ देर बाद हापू टोला निवासी मो ऐनुल हक का शव तालाब से बरामद किया गया था. ऐनुल हक के परिजनों का कहना था, कि उसकी हत्या की गयी है, जबकि दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि वह बाइक से भाग रहा था. इसी क्रम में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गयी. इसी बात को लेकर विवाद हो रहा था. बता दें कि रविवार को बाइक से एक युवक को धक्का लगने के बाद लोगों ने जामनगर के पूर्व मुखिया हरिबोल मंडल के पुत्र उज्जवल मंडल को बंधक बना लिया था. उसे मुक्त कराने के लिए पुलिस को आठ राउंड फायरिग करनी पड़ी थी. इसके बाद राजमहल व राधानगर थाना क्षेत्र में धारा 144 लगा दी गयी थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही