Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मानगो में करोड़ों की जमीन का फर्जीवाड़ा करने वाले बिल्डर पर मामला दर्ज

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : मानगो थाना अंतर्गत पारडीह चौक निवासी बसंती मित्रा (80 वर्ष) ने दो के खिलाफ मानगो थाना में फर्जीवाड़ा करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्राथमिकी में पारडीह चौक निवासी  पूर्ण चंद्र सिंह और त्रिवेणी भास्कर सिटी के संचालक बिल्डर मुकेश पांडे को आरोपी बनाया है. कोर्ट में दर्ज शिकायतवाद के आधार पर मानगो पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई है. महिला ने आरोप लगाया कि उनकी करोड़ों की संपत्ति को हड़प कर आरोपी द्वारा मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनाकर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की है. पारडीह में उनके ससुर बुद्धेश्वर मित्रा के नाम से 3.38.10 हेक्टेयर जमीन है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://wp.me/pd6imw-wbY">झारखंड

में देवालय बंद, मदिरालय खुले, जल्द मंदिर नहीं खुले तो पंडित करेंगे आत्मदाह
ससुर ने आरोपी पूर्ण चंद्र सिंह के पिता भास्कर सिंह को जमीन देखभाल के लिए दी थी. ससुर के एकमात्र पुत्र उनके पति धीरेंद्र मित्रा की वर्ष 1957 में मृत्यु हो गई. उन्हें संतान नहीं रहने के कारण वह अपने मायका मयूरभंज चली गई. लेकिन बीच-बीच में जमशेदपुर आती थी. इसी बीच उन्हें पता चला कि वर्ष 2017 में आरोपी उनकी जमीन पर मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनाकर लोगों को बेच रहा है. बाद में कोर्ट का नोटिस जारी किया, जिसमें काम रोकने के लिए कहा गया. लेकिन आरोपियों ने उन्हें बताया गया कि उनके ससुर बुद्धेश्वर मित्रा ने भास्कर सिंह के नाबालिग पुत्र लक्ष्मी नारायण सिंह के नाम से वर्ष 1954 में सेल डीड के माध्यम से बेच दिया था. बसंती मित्रा ने आरोप लगाया कि आरोपियों द्वारा फर्जी तरीके से कागजात बनाकर उनकी जमीन पर कब्जा कर मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनाकर करोड़ों रुपए का घोटाला किया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही