Ranchi: भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मिलकर रांची व राज्य के अलग-अलग हिस्से में आदर्श आचार संहिता की उल्लंघन के मामले पर अवगत कराया है. दो मामले जिसमें रांची विधानसभा सीट से झामुमो की उम्मीदवार महुआ माजी और हटिया विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार अजय नाथ शाहदेव पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से दिया गया है. जबकि दो मामले पर जांच का आदेश दिया गया है. महुआ माजी पर गले में पार्टी का पट्टा और अजय नाथ शहदेव पर मतदाता पर्ची में उनकी तस्वीर होने का आरोप लगा है. इसे भी पढ़ें -SC">https://lagatar.in/sc-bans-bulldozer-action-says-property-cannot-be-demolished-without-following-legal-process/">SC
की बुलडोजर एक्शन पर रोक, कहा, कानूनी प्रक्रिया का पालन किये बिना संपत्तियां ध्वस्त नहीं कर सकते [wpse_comments_template]
हटिया और रांची से महागठबंधन प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज
Leave a Comment