Search

 
 
 

उलगुलान रैली में मारपीट और आचार संहिता उल्लघंन मामले में केस दर्ज

 
Ranchi :  धुर्वा थाना क्षेत्र के प्रभात तारा मैदान में रविवार को इंडी गठबंधन की ओर से उलगुलान न्याय महारैली आयोजित की गयी थी. इस दौरान दो पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट की घटना हुई थी. चतरा लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार केएन त्रिपाठी के भाई नंद गोपाल त्रिपाठी ने धुर्वा थाना में प्रभु दयाल यादव के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है. वहीं जिला प्रशासन ने आचार संहिता का उल्लघंन मामला दर्ज कराया है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, प्रभात तारा मैदान में दिन के 2.30 बजे चल रहे कार्यक्रम में काला बिल्ला लगाकर 23-25 लोग कार्यक्रम में घुसे और इंडिया गठबंधन का विरोध करने लगे. जब नंद गोपाल त्रिपाठी ने इसका विरोध किया तो कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया. उनके सिर पर तख्ते के डंडे से हमला किया. इस हमले में उनका सिर फट गया. हमला करने वाला प्रभु दयाल यादव था. उसके साथ 20-25 लोग थे जो विरोध कर रहे थे. खून से लथपथ होने के बाद उन्हें पारस अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज हुआ. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही