Search

 
 
 

लोहरदगा: गांजा तस्कर फरार, एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

 
Lohardaga: एसपी हारिस बिन जमां ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर गांजा तस्कर मामले की जानकारी दी. एसपी ने बताया कि पुलिस ने तस्कर तौफीक अंसारी के घर से करीब 144.350 केजी गांजा बरामद किया था. हालांकि तस्कर भागने में सफल रहा. बताया कि 21 व 22 जून को सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कल्हेपाट निवासी तौफीक अंसारी के घर में व घर के बगल में बने पार्किंग में लगे वाहन में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना मिली थी. इस पर पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय समीर कुमार तिर्की के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने तौफीक के घर एवं घर के बाहर के वाहनों की तलाशी ली. तलाशी के क्रम में एक एक्सयूवी से कुल 5 बोरी गांजा बरामद किया गया. इसमें कुल 139 पैकेट में करीब 144.350 किलोग्राम गांजा था.
एसपी ने बताया कि अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी लोहरदगा अमित कुमार के द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सेन्हा सीओ राकेश कुमार तिवारी के समक्ष तौफिक के घर एवं बगल में बने वाहन पार्किंग में लगे वाहन से तलाशी में नकद 42 हजार 800 रुपये राशि एवं सामग्री बरामद हुआ, जिसे जब्त किया गया. एसपी ने बताया कि इस मामले में एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया गया है. वहीं छापामारी दल में डीएसपी मुख्यालय समीर कुमार तिर्की के अलावा पुनि सचिदानंद साहू लोहरदगा अंचल, पुनि अजीत कुमार थाना प्रभारी सेन्हा थाना, पुअनि कुलदीप राज टोप्पो थाना प्रभारी कुड़ू थाना, पुअनि अविनाश राम सेन्हा थाना, सअनि मनोज कुमार सेन्हा थाना, पुअनि पंकज कुमार यादव सेन्हा थाना, सअनि राजेश राम सेन्हा थाना व बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल थे.
इसे भी पढ़ें - Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-youth-from-kadma-dies-due-to-drowning-in-swarnrekha-river-in-kapali/">Jamshedpur

: कपाली में स्वर्णरेखा नदी में डूबने से कदमा के युवक की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही