Ranchi : ईडी की रेड के बाद गोड्डा से बीजेपी उम्मीदवार निशिकांत दूबे ने कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप यादव पर निशाना साधा है. सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट जारी कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और प्रदीप यादव पर केस दर्ज करने की मांग की है. पोस्ट में लिखा है, ईडी की छापेमारी में 40 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं. कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव जो गोड्डा लोकसभा के उम्मीदवार हैं, उनका पत्र मीडिया के अनुसार छापेमारी में बरामद हुआ है. इससे ये प्रतीत होता है कि पैसे लेकर ट्रांसफ़र-पोस्टिंग और गोड्डा लोकसभा में चुनाव को प्रभावित करने का खेल चल रहा है. सभी अधिकारियों को अविलंब चुनाव कार्य से हटाया जाये. निशिकांत ने कहा कि झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष और प्रदीप यादव की चिट्ठी को संज्ञान में लेकर दोनों पर केस दर्ज किया जाये. इसे भी पढ़ें : Exclusive">https://lagatar.in/exclusive-bureaucrats-and-politicians-are-also-involved-in-the-tender-commission-scandal-sanjeev-lal-and-jahangir-are-just-pawns/">Exclusive
: टेंडर कमीशन के खले में ब्यूरोक्रेट्स और राजनेता भी शामिल, संजीव लाल और जहांगीर सिर्फ मोहरा [wpse_comments_template]
: टेंडर कमीशन के खले में ब्यूरोक्रेट्स और राजनेता भी शामिल, संजीव लाल और जहांगीर सिर्फ मोहरा [wpse_comments_template]
Leave a Comment