Search

केस स्टडी- लातेहार में फेल है हर घर जल योजना

Ashish Tagore Latehar : जिले में सरकार की महत्वकांक्षी हर घर नल योजना के तहत व्यापक अनियमितता बरतने की शिकायत मिल रही है. सरकार ने इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के हर घर में पानी पहुंचाने की कार्य योजना बनायी है. लेकिन कतिपय संवेदकों के द्वारा सरकार के इस महत्वकांक्षी योजना की धिज्जयां उड़ाई जा रही है. या यूं कहें कि यह योजना अपने उद्देश्यों को पूरा नहीं कर पा रहा है. कहीं जलमीनार लगाया गया, तो उसमें पानी नहीं चढ़ता है. तो कहीं कनेक्शन दे दिये गये, लेकिन आज तक पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई. कहीं मानकों के अनुसार, बोरिंग की गहराई नहीं की गयी. कई जगहों पर तो रैयतों से बगैर अनापत्ति लिए ही जलमीनार खड़े कर दिये गये हैं. कई मामले हैं, जिसकी शिकायत लगातार मिल रही है.

केस स्टडी-एक

सदर प्रखंड के पांडेयपुरा ग्राम में इन दिनों इस योजना के तहत जलमीनार लगाया जा रहा है. आरोप है कि जलमीनार निर्माण में प्राक्कलन की अनदेखी की जा रही है. सबसे अधिक धांधली बोरिंग में की जा रही है. प्रावधानों के अनुसार आठ हजार लीटर जलमीनार के लिए 300 एवं पांच हजार क्षमता वाले जलमीनार के लिए 200 फीट नीचे तक बोरिंग की जानी है. ग्रामीणों का आरोप है कि कहीं एक सौ तो कहीं 90 फीट तक ही बोरिंग की जा रही है. इसके अलावा कम आबादी वाले क्षेत्रों में भी जलमीनार लगायी जा रही है. इस संबंध में पूछे जाने पर मुखिया संजय उरांव ने बताया कि उनके पंचायत में कुल 66 जलमीनार लगा कर लोगों के घरों तक पानी पहुंचाना है. शुभम संदेश व लगातार.इन के द्वारा पूछे जाने पर झिझकते हुए उन्होंने कहा कि काम संतोषजनक नहीं है. उन्होंने स्वीकार किया कि एक- दो घरों की आबादी वाले क्षेत्रों में भी जलमीनार लगाया जा रहा है. कम बोरिंग की जा रही है, इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जो लोग बोरिंग कर रहे हैं वे लोग अनुभवी होते हैं. जहां जैसी मिट्टी होती है, उस हिसाब से बोरिंग करते हैं.

केस स्टडी-दो

बरवाडीह प्रखंड के लात पंचायत में हर घर नल योजना में संवेदक द्वारा अनियमितता बरते जाने की शिकायत मिली है. ग्रामीणों का आरोप है कि संवेदक के द्वारा इस योजना के तहत खानापूर्ति की जा रही है. सिर्फ जलमीनार की संरचना खड़ी की जा रही है. सुनील सिंह, भुनेश्वर सिंह, लालू यादव, सतीश प्रसाद, अशोक यादव समेत अन्य ग्रामीणों की शिकायत पर प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी ने लात पंचायत के हरहे ग्राम के गांवा टोला में किये गये बोरिंग की जांच की. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि 200 फीट बोरिंग की जगह मात्र 70 फीट ही बोरिंग किया गया है. जबकि जलमीनार निर्माण में भी प्राक्कलन की अनदेखी कर घटिया सामान लगाया गया है. कजरहट्टा टोला में भी मात्र 90 फीट बोरिंग करने की शिकायत ग्रामीणों ने की. प्रखंड प्रमुख ने कहा कि उन्होंने जांच में काफी अनियमितता पायी है और इसकी शिकायत उन्होंने सांसद व डीसी से करने की बात कही. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/11-30.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

क्या कहते हैं कार्यपालक अभियंता

पेयजल व स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक कुमार महतो ने कहा कि हर घर नल योजना में संवेदक के द्वारा प्राक्कलन की अनदेखी करने की शिकायतें प्राप्त हुई है. वे इसकी जांच स्वयं जाकर करेंगे और अनियमितता पाये जाने पर संबंधित संवेदक पर कार्रवाई की जायेगी. इसे भी पढ़ें : तेज">https://lagatar.in/tej-pratap-misbehaved-with-rjd-worker-pushed-him-by-holding-the-collar/">तेज

प्रताप ने RJD कार्यकर्ता के साथ की बदसलूकी, कॉलर पकड़कर धक्का दिया, अपशब्द भी कहे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//