Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में लूट, हत्या, अपहरण और बलात्कार जैसे मामले काफी बढ़ गए हैं : दीपक प्रकाश

Advertisement
Advertisement
Arun Kumar  Garhwa :  झारखंड में लूट हत्या अपहरण और बलात्कार जैसे मामले काफी बढ़ गए हैं. भाजपा के राज्य में लोग रात के 12 बजे सड़कों पर चलते थे. आज उन्हें दिन में भी सड़कों पर चलने में डर लग रहा है. उक्त बातें मंगलवार को गढ़वा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद दीपक प्रकाश ने कही.श्री प्रकाश ने स्थानीय मंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बड़े मियां तो बड़े मियां छोटे मियां सुभानल्लाह. उन्होंने कहा पूरे प्रदेश में खनिज संपदा और बालू की लूट मची हुई है. बालू को दूसरे प्रदेशों में बेचकर राजस्व का नुकसान किया जा रहा है. भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के द्वारा तिलदाग चौक पर उनका भव्य स्वागत किया गया. वहां से उनका काफिला गोवावल की धरती डुमरिया पहुंचा, जहां पर उनके द्वारा डुमरिया चौक पर स्वतंत्रता सेनानी सह समाज सेवी स्वर्गीय शिवशंकर तिवारी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया. इसे भी पढ़ें-घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-discussion-on-organizational-topics-in-the-meeting-of-bjp-mahila-mandal-in-galudih/">घाटशिला

: गालूडीह में भाजपा महिला मंडल की बैठक में संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा डूमरिया से उनका आगमन आर. के. नर्सिंग महाविद्यालय हूर मध्या में हुआ. वहां पहुंचते ही कॉलेज की छात्राओं के द्वारा पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत अभिनंदन किया.आर.के.नर्सिंग महाविद्यालय का उद्घाटन शीला पट्ट का अनावरण किया गया.इसके उपरांत आर.के.नर्सिंग विद्यालय के प्रांगण में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ. इस मंच का संचालन गढ़वा भाजपा जिला के महामंत्री संतोष दुबे के द्वारा किया गया. इस मौके पर गढ़वा जिला भाजपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आने से जोश और ऊर्जा का संचार हुआ है. इसे भी पढ़ें-देवघर">https://lagatar.in/deoghar-students-forcibly-evicted-from-ambedkar-hostel-demonstrated/">देवघर

: अंबेडकर छात्रावास से जबरन निकाले गए छात्रों ने किया प्रदर्शन पूर्व भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने भी अपने विचार रखे. उन्होंने कहा कि गढ़वा जिला माफिया के हाथ में चला गया है.सांसद से राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की. उन्होंने कहा कि स्थानीय मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर मलखान सिंह से भी बड़े माफिया हैं. लोग डर से उन्हें भैया जी की संज्ञा देकर बुलाते हैं.पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह, पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किशलय तिवारी, सांसद विष्णु दयाल राम पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने भी अपने अपने विचार रखे. मौके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप रितेश चौबे, अंजनी तिवारी, मंगल मूर्ति तिवारी एवं तमाम नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे.जबकि प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के आवास पर भी गये. जहां पर उन्होंने व्यवसायियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों को संबोधित किया.     [wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही