Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चौपारण में लगा कैश क्रेडिट लिंकेज शिविर, 1.15 करोड़ के बांटे गए लोन

Hazaribagh : चौपारण प्रखंड कार्यालय सभागार में जेएसएलपीएस की ओर से एक दिवसीय कैश क्रेडिट लिंकेज सह ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि आंचलिक प्रबंधक वीवीके किशोर, उप प्रमुख प्रीति कुमारी, एलडीएम सुधाकर पांडेय, कृषि पदाधिकारी मधु मिश्रा, डीएमएफआई श्रुति किस्फोटा, बैंक ऑफ इंडिया चौपारण शाखा प्रबंधक सुनील कुमार और दादपुर शाखा प्रबंधक पंकज शर्मा, बीपीएम मुकेश करमाली ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का उदघाटन किया. शिविर में जेएसएलपीएस से जुड़ी महिलाओं को अपने आजीविका को बढ़ावा देने और स्वरोजगार के लिए बैंक ऑफ इंडिया शाखा चौपारण से 60 लाख रुपए से 17 स्वयं सहायता समूह और दादपुर से 55 लाख रुपए से 15 स्वयं सहायता समूह को ऋण उपलब्ध कराया गया. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-army-jawan-murder-case-revealed-wife-had-hatched-the-conspiracy/">चाईबासा

: सेना के जवान हत्याकांड का खुलासा, पत्नी ने ही रची थी साजिश

बैंक से जुड़कर योजनाओं का उठाएं लाभ- उप प्रमुख

अपने संबोधन में उप प्रमुख प्रीति कुमारी ने कहा कि जेएसएलपीएस ही एक ऐसा माध्यम है, जिसकी बदौलत आज महिलाएं सशक्त हो रही हैं. आंचलिक प्रबंधक वीवीके किशोर ने कहा कि बैंक ऑफ इंडिया जिले का अग्रणी बैंक है. आप सभी बैंक से जुड़ें और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर अपना रोजगार करते हुए समय पर ऋण वापस करें. शिविर में जेएसएलपीएस बीपीओएफआई शेखर पांडेय, सीसी नर्मदा देवी, शिल्पी देवी, बैंक सखी सोनी देवी सहित सैंकड़ों महिलाएं उपस्थित थीं. इसे भी पढ़ें :पीरटांड़">https://lagatar.in/peertand-jain-monk-merubhushan-ji-maharaj-took-samadhi/">पीरटांड़

: जैन मुनि मेरुभूषण जी महाराज ने ली समाधि
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही