Ranchi: पश्चिम बंगाल पुलिस ने हावड़ा के पांचला से 30 जुलाई को 49.37 लाख रुपये के साथ झारखंड कांग्रेस के तीन विधायकों राजेश कच्छप, नमन विक्सल कोंगाड़ी व इरफान अंसारी को गिरफ्तार किया था. इस मामले को लेकर पश्चिम बंगाल सीआईडी की टीम सोमवार को खिजरी विधायक राजेश कच्छप के राजा उलिहातू स्थित बंगाल सीआईडी की टीम पहुंचकर छापेमारी कर रही है. इससे पहले बंगाल सीआईडी की टीम इरफान अंसारी के जामताड़ा स्थित आवास पर छापेमारी कर रही है. सीआईडी की टीम छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज खंगाल रही है. इसे पढ़ें-महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-shinde-cabinet-expansion-on-august-9-fadnavis-may-become-home-minister/">महाराष्ट्र
: 9 अगस्त को शिंदे कैबिनेट का विस्तार, फडणवीस बन सकते हैं गृह मंत्री
किये गये निर्मल महतोः झारखंड की फिज़ाओं में उनके विचार हमेशा आबाद रहेंगे : सुदेश महतो
: 9 अगस्त को शिंदे कैबिनेट का विस्तार, फडणवीस बन सकते हैं गृह मंत्री
गुवाहाटी के अशोक धानुका को पेश होने की कहा
पश्चिम बंगाल पुलिस की सीआईडी टीम असम के गुवाहाटी के अशोक कुमार धानुका को सीआरपीसी की धारा 41ए के तहत नोटिस जारी किया है, और सोमवार को सुबह 10 बजे भवानी भवन में पेश होने को कहा था. सूत्रों का दावा है कि गुवाहाटी में सीआईडी की टीम इस नोटिस की तामील कराने उनके घर गई थी,लेकिन उनके घर पर पहले से ही असम पुलिस का पहरा था.असम गई थी बंगाल सीआईडी
पश्चिम बंगाल पुलिस की सीआईडी टीम बीते दिनों झारखंड के तीन कांग्रेस विधायकों की गिरफ्तारी के संबंध में सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूत जुटाने के लिए असम गई थी. बंगाल सीआईडी टीम ने गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल (एलजीबीआई) हवाई अड्डे और एक होटल से सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए थे. इसे भी पढ़ें- याद">https://lagatar.in/remembered-nirmal-mahto-his-thoughts-will-always-remain-in-the-hearts-of-jharkhand-sudesh-mahto/">यादकिये गये निर्मल महतोः झारखंड की फिज़ाओं में उनके विचार हमेशा आबाद रहेंगे : सुदेश महतो
Leave a Comment