Search

 
 
 

अर्पिता के एक और ठिकाने से 20 करोड़ कैश जब्त, गिनने के लिए लायी गयीं पांच मशीनें

 
Kolkata : प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के एक और ठिकाने कोलकाता के बेलघरिया स्थित फ्लैट पर छापेमारी की. इस दौरान बड़ी मात्रा में कैश की बरामदगी की गई है. नोटों को गिनने के लिए पांच बैंक अधिकारियों को बुलाया गया है. साथ ही कैश गिनने की मशीनें भी मंगाई गई. कितने रुपये मिले हैं, इस बात का खुलासा अभी नहीं किया गया है. सूत्रों के मुताबिक, प्रॉपर्टी के दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं. ईडी सूत्रों के मुताबिक अबतक 20 करोड़ रुपये की गिनती हो चुकी है. पूरी गिनती के बाद ही पता चल पायेगा कि यहां से कितने कैश मिले हैं. तीन किलो सोना भी मिला है.  जानकारी के अनुसार अर्पिता के ठिकानों से अबतक कुल 42 करोड़ के अधिक कैश मिल चुके हैं.

21 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की थी

अर्पिता मुखर्जी फिलहाल ईडी की हिरासत में हैं. उन्हें पिछले दिनों लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था. ईडी ने 22 जुलाई को मुखर्जी के ठिकाने से 21 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की थी. बाद में लंबी पूछताछ के बाद पार्थ चटर्जी को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

डायरी से खुलेंगे राज

इससे पहले अर्पिता मुखर्जी के पास से दो डायरी जब्त की गई थी. सूत्रों के मुताबिक, इनमें से एक डायरी में अर्पिता मुखर्जी अपने बैंक खाते में जो नगदी जमा करती थी, उसकी जानकारी है. ईडी जानना चाहता है कि यह नगदी अर्पिता मुखर्जी के पास कहां से आती थी. इस डायरी में अनेक बार अलग-अलग बैंकों में नगदी जमा कराए जाने का विवरण है. यह नगदी लाखों में है. इसे भी पढ़ें- केंद्र">https://lagatar.in/if-the-central-government-gives-dues-then-ganga-yamuna-will-flow-in-jharkhand-jagarnath-mahato/">केंद्र

सरकार बकाया राशि दे तो झारखंड में विकास की गंगा-यमुना बहेगी : जगरनाथ महतो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही