Vinit Abha Upadhyay Ranchi : फर्जी प्रमाण पत्र के जरिए पंचायत चुनाव में आरक्षित सीटों पर चुनाव लड़ने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी है. पिछले दिनों धनबाद के पुटकी प्रखंड की गोपीनाथ पंचायत के मुखिया विजेंद्र कुमार पासवान का जाति प्रमाण पत्र जाति छानबीन समिति ने रद्द किया था. इसके बाद अब रांची के राहे प्रखंड की बंसिया पंचायत के मुखिया नवकृष्ण लोहरा का जाति प्रमाण पत्र जाति छानबीन समिति ने रद्द कर दिया है. समिति ने जिस प्रमाण पत्र को रद्द किया है, उसी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नवकृष्ण लोहरा ने पंचायत चुनाव लड़ा था और मुखिया निर्वाचित हुए थे.
एक और मुखिया का जाति प्रमाण पत्र रद्द, रांची की इस पंचायत के मुखिया की सदस्यता जाना तय
Last Updated: Nov 16, 2024 12:00 AM (IST)