Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

128 लोगों के मोतियाबिंद का हुआ सफल ऑपरेशन

Latehar : शहर के सिटी हॉस्पिटल में संस्था वरदान, डाल्टनगंज एवं जिला अंधापन नियंत्रण समिति, लातेहार के संयुक्त तत्वावधान में 128 मोतियाबिंद मरीजों का निःशुल्क सफल ऑपरेशन किया गया. इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जिला सांसद प्रतिनिधि राजन तिवारी ने कहा कि सिटी हॉस्पिटल का यह कार्य सराहनीय है. आंखों की रोशनी देना एक पुण्य का कार्य है. बतौर विशिष्ट अतिथि मुखिया सुनीता देवी ने इस पुनीत कार्य के लिए हॉस्पिटल प्रबंधन को बधाई दी. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नियमित होने चाहिए, इससे जरूरमंदों को काफी सहुलियत होगी. मौके पर रोगियों के बीच नि:शुल्क चश्मा का भी वितरण किया गया. मौके पर डॉ. विकास, डॉ. एके पाठक, डॉ. एके सिंह, प्रबंधक जुबेर आलम आदि उपिस्थत थे. इसे भी पढ़ें : गया">https://lagatar.in/gaya-police-search-operation-against-naxalites-many-weapons-including-ak-47-recovered/">गया

: नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का सर्च अभियान, AK 47 सहित कई हथियार बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही