Search

कैटरर्स एसोसिएशन ने मनाया छठा स्थापना दिवस, राज्य भर के लोग हुए शामिल

Ranchi : झारखंड कैटरर्स एसोसिएशन ने बरियातू स्थित बारात घर बैंक्वेट हॉल में छठा स्थापना दिवस मनाया. इसमें राज्य भर के कैटरर्स शामिल हुए. मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी एवं एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव व अन्य ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया. समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में रांची शहर के सभी प्रमुख होटलों के जीएम एवं आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के एसोसिएट रजिस्ट्रार पंकज चटर्जी कैटरिंग व्यवसाय में सर्विस संचालन विषयक व्याख्यान में अपने विचार रखे.

राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने दी बधाई

राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी ने कहा कि समाज में कैटरर्स बंधु का बहुत बड़ा योगदान रहता है. सभी के कार्यों में देर रात तक कठिन परिश्रम व जिम्मेवारी के साथ आप कैटरर्स हमें सर्विस उपलब्ध करवाते हैं और हमारे कार्यक्रम में आपके ही बनाए हुए लजीज व्यंजन का लुत्फ सभी उठाते हैं. आप कैटरर्स की हमारे समाज में बहुत बड़ी भूमिका है. सभी कैटरर्स बंधुओं को बधाई देती हूं.

मेधावी बच्चों को किया गया सम्मानित

मौके पर एसोसिएशन के सचिव अरुण कुमार सिंह ने स्व. महावीर शर्मा की स्मृति में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार रांची शहर के स्व. राम कैलाश शाह को दिया. जिसे उनके पुत्र जितेंद्र शाह ने स्वीकार किया है. वहीं कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े सदस्यों एवं उनके परिवार के मेधावी छात्र, जिन्होंने मैट्रिक और इंटर में अच्छे अंक प्राप्त किए हैं, इनमें ओम प्रकाश रजक को प्रतिभा सम्मान देकर पुरस्कृत किया गया.

लोगों की समस्या से हुए अवगत

मीडिया प्रभारी राहुल कुमार कश्यप ने कहा कि कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों की समस्याओं से अवगत हुए हैं. इसके समाधान की दिशा में झारखंड कैटरर्स एसोसिएशन ठोस कदम उठाएगा. टेलीफोन डायरेक्टरी तैयार की जाएगी. जिसमें राज्य भर के रजिस्टर्ड कैटरर्स का फोन नंबर व जानकारी उपलब्ध रहेगी. विभिन्न कंपनियों के द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई.

आयोजन में इन्होंने निभाई भूमिका

झारखंड कैटरर्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव दीपेश शर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश चौधरी, सह-कोषाध्यक्ष वकील प्रसाद, मीडिया प्रभारी राहुल कुमार कश्यप, नवीन कुमार शर्मा, पंकज शर्मा, राजेश निषाद समेत अन्य शामिल हुए. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-dc-reviewed-the-health-department-gave-many-instructions/">रांची

डीसी ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा, दिये कई निर्देश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp