Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: कैथोलिक पारिश का क्रिसमस मेला 18 को, लक्की ड्रा में मिलेगा उपहार

Ranchi: एक दिसंबर से ईसाई समुदाय का आगमन काल शुरू हो रहा है. क्रिसमस मेला की तैयारी भी जोर शोर से शुरू हो चुका है. मेला की तैयारी और आयोजन को लेकर पल्ली खेल समिति और कैथोलिक पारिश ने सोमवार को संत जोसेफ क्लब पुरुलिया रोड में संवाददाता सम्मेलन किया. जिसमें स़ंत मरिया महागिरजाचर्च के पल्ली पुरोहित आनंद डेविड खलखो, सहायक पुरोहित दीपक बाड़ा, फादर सुनिल लकड़ा, कैथोलिक सचिव सुनिल खलखो, मधु कच्छप, कैथोलिक महिला संघ सचिव फ्रांसिसिका खलखो, अनिमा एक्का, जोन लकड़ा, कुलवंत टोप्पो और खेल समिति अध्यक्ष अजय जोसेफ टोप्पो उपस्थित हुए. मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी को एक प्लेटफार्म में लाने और समाज के प्रति कल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से पांच दिवसीय क्रिसमस गैदरिंग सह मेला का शुभारंभ किया जाएगा. यह मेला 18-22 दिसम्बर तक लोयला ग्राउंड में आयोजित की जाएगी. इसमें झारखंड के कलाकार रीतेश कच्छप मेला का उत्साह बढ़ायेंगे. यहां पर बच्चों के छोटे-छोटे मनोरंजन के विभिन्न प्रकार के झुले लगाये जायेंगे. खेल समिति के अध्यक्ष संत जोसेफ एक्का ने कहा कि मेला में एक सौ स्टॉल लगाया जाएगा. जिसमें झारखंडी खान पान और विभिन्न तरह के क्रिसमस पर्व की सामग्री स्टॉल में लगायी जाएगी.

पुरस्कृत किये जायेंगे दर्शक

मेला का आनंद उठाने के लिए प्रति टिकट 50 रुपया इंट्री फी देना होगा. इसके साथ ही मेला में लकी ड्रा का भी व्यवस्था किया गया है. इसमें पहला, दूसरा और तीसरा स्थान लकी ड्रा में नम्बर प्राइज लिखा होगा. दस हजार से अधिक लोगों की क्षमता वाले लोयला ग्राउंड में 100 स्टॉल लगाये जायेंगे. मेला में शामिल लोगों की वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की‌ जाएगी. सथानिय झारखंड के कलाकारों और गायकों के सुर और ताल दर्शकों को लुभाने का काम करेंगे. इसे भी पढ़ें - संभल">https://lagatar.in/politics-intensifies-over-sambhal-violence-many-leaders-including-rahul-and-priyanka-cornered-yogi-government/">संभल

हिंसा पर राजनीति तेज, राहुल, प्रियंका सहित कई नेताओं ने योगी सरकार को घेरा
[wpse_comments_template]        

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही