Search

 
 
 

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर पशुओं को छोड़कर मवेशी तस्कर फरार

 
 Sahibganj :  साहिबगंज  रेलवे स्टेशन पर पशुओं को छोड़कर पशु तस्कर के फरार होने की खबर है.  यह घटना शनिवार देर रात की है.  जानकारी के अनुसार रात में रेलवे स्टेशन पर पशुओं का झुंड देखकर लोगों को शक हुआ. जब कुछ लोगों ने पूछताछ की कि यह पशु किसके हैं,  तो उन पशुओं को वहां लाने वाले लोग मौके से फरार हो गये.  इसके बाद इन मवेशियों को महादेवगंज गौशाला में सुरक्षित भिजवा दिया गया. इसे भी पढ़ें : सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-7-november-2021/">सुबह

की न्यूज डायरी।7 नवंबर।हाजत से बदमाश फरार।किरीबुरू में 3 मासूम की मौत।हजारीबागःदो पक्षों में झड़प।देशमुख न्यायिक हिरासत में।समेत कई खबरें और वीडियो

तस्करी करने  ले जाये जा रहे थे पशु

जानकारी के अनुसार पशु तस्कर इन पशुओं को तस्करी करने के लिए लेकर जा रहे थे. काली पूजा के विसर्जन जुलूस के कारण सड़क पर भीड़ उमड़ी थी, भीड़ को देखकर पशु तस्करों ने पशुओं को साहिबगंज स्टेशन परिसर में घुसा दिया. इसी दौरान स्टेशन में मौजूद लोग तस्करों से पूछने लगे कि कहां ले जा रहे हो.  इस पर सभी वहां से भाग निकले.  सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची औ पशुओं को महादेवगंज स्थित गौशाला भेज दिया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही