Search

 
 
 

Deoghar News: स्कूल में कर रहा था चोरी, ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस को सौंपा

सारवां थाना क्षेत्र के डहुआ गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में चोरी की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया.
 
देवघर जिले की खबरें

Deoghar: सारवां थाना क्षेत्र के डहुआ गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में चोरी की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी का सामान बरामद कर लिया. 

इसे भी पढ़ें: 

मामले में उत्क्रमित मध्य विद्यालय डहुआ के प्रभारी प्रधानाध्यापक सह संयोजक इरशाद चौधरी की लिखित शिकायत पर सारवां थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. शिकायत के अनुसार 11 जुलाई की रात करीब दो बजे विद्यालय परिसर में चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था. इसी दौरान ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को मौके पर ही दबोच लिया. 

Uploaded Image

पकड़े गए आरोपी की पहचान देवपहरी गांव निवासी 55 वर्षीय मुरली हाजरा उर्फ मोहन हाजरा के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सामान जब्त कर लिया. पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. मामले की जांच सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार सिंह कर रहे हैं. पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही