Search

 
 
 

बिहार : एनएचएआई पटना सीजीएम को 5 लाख रिश्वत लेते सीबीआई ने किया गिरफ्तार

 
Patna : सीबीआई ने एनएचएआई पटना सीजीएम को 5 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. निजी कंपनी के दो कर्मियों की भी गिरफ्तारी हुई है. आठ ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी जारी है. इस दौरान अबतक 60 लाख रुपए नकद बरामद किए जा चुके हैं. इनके खिलाफ बढ़े हुए बिलों को माफ करने, माप पुस्तिका में हेरफेर करने के लिए रिश्वत मांगने का मामला दर्ज किया गया था.

दो अन्य को भी गिरफ्तार किया

इनके साथ दो अन्य को भी गिरफ्तार किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार सीजीएम, एनएचएआई, क्षेत्रीय कार्यालय, पटना और डीजीएम, एनएचएआई, पटना सहित अन्य के खिलाफ नासिक स्थित निजी कंपनी के अधिकारियों से बढ़े हुए बिलों को माफ करने, माप पुस्तिका में हेरफेर आदि के पक्ष में रिश्वत मांगने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में आठ अलग-अलग जगहों पर तलाशी ली जा रही है. अब तक सीजीएम, एनएचएआई के परिसर से 60 लाख बरामद किए गए है. मामले को लेकर तलाशी अभी चल रही है.
इसे भी पढ़ें – निदेशक">https://lagatar.in/director-is-on-leave-health-minister-should-improve-the-system-of-rims-governor/">निदेशक

छुट्टी पर हैं, रिम्स की व्यवस्था सुधारें स्वास्थ्य मंत्री : राज्यपाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही