Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CBI ने 900 करोड़ की ठगी के आरोप में CA अशोक कुमार को किया गिरफ्तार

पार्ट टाईम जॉब और निवेश के नाम पर 900 करोड़ रुपये की ठगी के आरोप में सीबीआई ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) अशोक कुमार को गुंड़गाव से गिरफ्तार किया है. जॉब और निवेश के नाम पर ठगी के लिए दुबई स्थित फिनटेक प्लेटफार्म Pyypl का इस्तेमाल किया गया है. सीबीआई ने CA को ठगी के इस मामले में मास्टर माइंड के रूप में चिह्नित किया है.
Advertisement
Advertisement

New Delhi : पार्ट टाईम जॉब और निवेश के नाम पर 900 करोड़ रुपये की ठगी के आरोप में सीबीआई ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) अशोक कुमार को गुंड़गाव से गिरफ्तार किया है. जॉब और निवेश के नाम पर ठगी के लिए दुबई स्थित फिनटेक प्लेटफार्म Pyypl का इस्तेमाल किया गया है. सीबीआई ने CA को ठगी के इस मामले में मास्टर माइंड के रूप में चिह्नित किया है.

 

गृह मंत्रालय से मिली सूचना के आधार पर सीबीआई ने पार्ट टाईम जॉब और निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी के मामले में प्राथमिकी दर्ज की. इसके बाद सीबीआई ने दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पंजाब के 15 ठिकानों पर छापा मारा.

 

मामले की जांच में पाया गया कि ठगी के इस तरीके में शामिल गिरोह फर्जी कंपनी बना कर जॉब और निवेश के नाम पर लोगों को ठग रहा है. इसके लिए कंपनी के फर्जी मुनाफे का डाटा तैयार कर साइट पर डाला गया है.

 

ठगी के पैसों का ट्रेल छिपाने के लिए म्यूल बैंक अकाउंट का इस्तेमाल किया गया है. इसके बाद दुबई स्थित तकनीकी प्लेटफार्म का इस्तेमाल करते हुए पैसों को शेल कंपनियों में ट्रांसफर किया गया. जांच के दौरान मिले तथ्यों से पता चलता है कि CA अशोक कुमार ने पिछले साल अकेले 900 करोड़ रुपये निकाला है.

 

जांच में शेल कंपनियों द्वारा वर्चुअल एसेट एक्सचेंज के सहारे USTD में बदला और क्रिप्टो करेंसी को अपने लिस्टेड वॉयलेट में ट्रांसफर किया. सीबीआई द्वारा इन शेल कंपनियों के खातों को फ्रीज कर दिया गया है. ठगी के इस मामले में विदेशी नागरिक भी शामिल है.

 

छापेमारी में मिले दस्तावेज और पूछताछ में इस बात की जानकारी मिली है कि शेल कंपनियों में धोखाधड़ी से लोगों को निदेशक बना दिया गया. इसके लिए किसी न किसी बहाने उनसे दस्तावेज लिये गये. ठगी के इस मामले में गिरफ्तार किये गये CA से पूछताछ की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही