Search

 
 
 

सीबीआई ने स्वतंत्र पत्रकार विवेक रघुवंशी और पूर्व नौसेना कमांडर को गिरफ्तार किया

 
New Delhi : सीबीआई द्वारा स्वतंत्र पत्रकार विवेक रघुवंशी तथा नौसेना के पूर्व कमांडर आशीष पाठक को कथित जासूसी मामले में गिरफ्तार किये जाने की खबर है. सूत्रों के अनुसार दोनों की गिरफ़्तारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील जानकारियां जुटाने और दूसरे देशों की ख़ुफ़िया एजेंसियों के साथ इसे साझा करने के आरोप में की गयी है.  नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें 
विवेक रघुवंशी पर आरोप है कि उन्होंने रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां विदेशी खुफिया एजेंसी के साथ साझा किया. समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से विवेक रघुवंशी की गिरफ्तारी की जानकारी दी है. बता दें कि सीबीआई ने मंगलवार को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और जयपुर में 12 जगहों पर छापेमारी की थी.

दिल्ली पुलिस ने रघुवंशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की 

इंडियन एक्सप्रेस ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि शुरुआत में दिल्ली पुलिस ने रघुवंशी के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की. इसके बाद जांच सीबीआई के हवाले कर दी गयी. सीबीआई ने रघुवंशी और उनके सहयोगियों के ख़िलाफ़ गोपनीयता कानून के तहत केस दर्ज किया है. सीबीआई ने सबूत जमा होने के बाद रघुवंशी को मंगलवार को गिरफ़्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार सीबीआई ने 9 मई को रघुवंशी के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की थी. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही