Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीबीआई ने अदालत से के कविता की पांच दिन की रिमांड मांगी, फैसला सुरक्षित

New Delhi : सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति के कथित घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के कविता को आज गुरुवार को यहां  राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया. सीबीआई ने उनकी पांच दिन की पुलिस हिरासत मांगी.आरोपी के वकील नितेश राणा ने सीबीआई की याचिका का विरोध करते हुए गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताया. सुनवाई के बाद अदालत ने सीबीआई की याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है.                                                                                       नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

के कविता के वकील ने सीबीआई की याचिका का विरोध  किया  

तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी कविता आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किये जाने के बाद से तिहाड़ जेल में बंद हैं. सीबीआई ने अदालत को बताया कि कविता जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं. सवालों का जवाब देने से बच रही हैं.   सुनवाई के दौरान सीबीआई के वकील ने तिहाड़ में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का भी नाम लिया. उन्होंने कहा, साउथ ग्रुप के एक शराब कारोबारी ने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और दिल्ली में अपने कारोबार के लिए मदद मांगी. केजरीवाल ने उन्हें मदद का भरोसा दिया. हमारे पास पर्याप्त सामग्री (सबूत) है, वॉट्सऐप चैट और संबंधित आरोपियों के बयान हैं.

सीबीआई  ने जेल के अंदर कविता से 6अप्रैल को पूछताछ की थी

सीबीआई अधिकारियों ने एक विशेष अदालत से अनुमति लेने के बाद हाल में जेल के अंदर कविता से 6 अप्रैल को पूछताछ की थी. बीआरएस नेता से इस मामले में सह आरोपी बुच्ची बाबू के फोन से मिले व्हाट्सऐप चैट और एक भूमि सौदे से संबंधित दस्तावेजों के बारे में पूछताछ की गयी थी. आरोप है कि आबकारी नीति में कथित बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) को रिश्वत के रूप में 100 करोड़ रुपये दिये गये थे. ईडी ने कविता को हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित उनके आवास से 15 मार्च को गिरफ्तार किया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही