Search

 
 
 

धनबाद, पटना के IT कमिश्‍नर संतोष कुमार समेत 5 के खिलाफ CBI ने दाखिल किया चार्जशीट

 
Ranchi: धनबाद और पटना के इनकम टैक्‍स कमिश्‍नर संतोष कुमार समेत पांच के खिलाफ सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल किया है. सीबीआई ने मंगलवार को संतोष कुमार के अलावा धनबाद क्लब के सचिव व रेडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रणय पूर्वे, उनके रिश्तेदार पटना निवासी राजीव कुमार उर्फ चीकू, धनबाद के आउटसोर्सिंग संचालक गुरपाल सिंह और प्रिंटिंग प्रेस संचालक अशोक चौरसिया के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया है. इन सभी को सीबीआई ने बीते 28 अगस्त को गिरफ्तार किया था.

अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए अवैध रिश्वत की मांग और स्वीकार कर रहा था

सीबीआई जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी अपने अधिकार क्षेत्र के तहत आयकर के विभिन्न करदाताओं से अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग करके उन्हें अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए अवैध रिश्वत की मांग और स्वीकार कर रहा था. यह भी आरोप लगाया गया था कि तत्कालीन इनकम टैक्स कमिश्नर (पटना और धनबाद) की ओर से कई लोग काम कर रहे थे. सीबीआई ने एक निजी व्यक्ति को आयकर भवन, पटना के कार्यालय में 10 लाख रुपये की रिश्वत राशि का लेन-देन करते हुए पकड़ा. इसके अलावा, तीन और आरोपियों की भूमिका भी सामने आई, जिन्हें भी जाल की कार्यवाही के दौरान पकड़े गए. इसे भी पढ़ें - अमित">https://lagatar.in/amit-shah-flags-off-run-for-unity-says-it-has-become-a-resolution-for-developed-india/">अमित

शाह ने रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखायी, कहा, यह विकसित भारत का संकल्प बन गयी है
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही