Search

 
 
 

तेजस्वी यादव के खिलाफ CBI ने दाखिल की चार्जशीट, JDU ने BJP पर बोला हमला

 
Patna: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के परिवार की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही. दरअसल सीबीआई ने लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी के बाद अब उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दिया है. इस मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में 12 जुलाई को सुनवाई होगी. 3 जुलाई को अधिकारियों ने जानकारी देते हुए  बताया कि जमीन के बदले नौकरी मामले में यह दूसरा आरोपपत्र है और इसमें 14 अन्य लोगों के भी नाम शामिल हैं. अधिकारियों ने यह भी बताया कि पहला आरोपपत्र दाखिल होने के बाद सामने आए सबूतों के आधार पर दूसरा चार्जशीट दाखिल किया गया है.  

तेजस्वी पर चार्जशीज दाखिल होने के बाद JDU की आई प्रतिक्रिया

तेजस्वी यादव के खिलाफ चार्जशीट दाखिल होने पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी को इसका अंदेशा पहले से ही था. उन्होंने कहा जब से बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी है तभी से डराने धमकाने का काम किया जा रहा. लेकिन अब इसका जवाब देश की जनता देगी.  जिस मामले में सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल किया है उस मामले में सीबीआई को पहले भी कोई साक्ष्य नहीं मिला है.

रेल मंत्री रहने के दौरान लालू यादव पर लगा था आरोप

बता दें कि, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद पर साल 2004 से 2009 के दौरान जब वो रेल मंत्री थे उस दौरान उनपर रेलवे की ग्रुप डी के अभ्यर्थियों से जमीन लेकर नौकरी देने का आरोप लगा था. जिसके बाद मामले में सीबीआई ने लालू यादव के साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी, और बेटी मीसा भारती के साथ 16 लोगों पर केस दर्ज किया था. इसे भी पढ़ें: पटना:">https://lagatar.in/patna-rajya-sabha-deputy-chairman-harivansh-narayan-singh-met-nitish-kumar/">पटना:

नीतीश कुमार से मिले राज्यसभा के उप-सभापति हरिवंश नारायण सिंह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही